PU में इस वर्ष 30 से अधिक सार्वजनिक अवकाश, प्रशासनिक कार्यालयों और कॉलेजों में लागू होंगी छुट्टियां

by

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने इस वर्ष के लिए सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह छुट्टियां यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालयों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण विभागों तथा पीयू से संबद्ध कालेजों में लागू होंगी।

पीयू प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है।

पीयू कार्यालयों और विभागों में सभी शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा, जबकि संबद्ध कालेजों में केवल रविवार को छुट्टी होगी। रक्षाबंधन और भाई दूज के दिन विश्वविद्यालय कार्यालय सुबह 11 बजे खुलेंगे। करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे कार्यालय से जाने की अनुमति होगी। धार्मिक शोभायात्राओं में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को आधे दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की सुविधा भी दी गई है।

इन तारीख पर रहेगा अवकाश

  • 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
  • 1 फरवरी-गुरु रविदास जयंती
  • 15 फरवरी-महाशिवरात्रि
  • 4 मार्च-होली
  • 21 मार्च-ईद-उल-फितर
  • 23 मार्च-शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस
  • 26 मार्च-राम नवमी
  • 31 मार्च-महावीर जयंती
  • 3 अप्रैल-गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल-बैसाखी व डा. भीमराव आंबेडकर जयंती
  • 27 मई-ईद-उल-जुहा
  • 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस
  • 2 अक्टूबर-गांधी जयंती
  • 19-20 अक्टूबर-दशहरा
  • 8-9 नवंबर-दिवाली
  • 24 नवंबर-गुरु नानक देव जयंती
  • 25 दिसंबर-क्रिसमस
  • अन्य पर्वों पर भी अवकाश रहेगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

औचक निरीक्षण : एसएमओ पोसी ने किया केयर कंपैनियन प्रोग्राम का, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संचालित हो रहे सत्रों का भी होगा निरीक्षण

परिजनों को किया जा रहा है जागरूक : डॉ. रघबीर गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग केयर कंपेनियन प्रोग्राम चला रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पोसी डॉ. रघबीर सिंह ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल...
article-image
पंजाब

खैहरा की जमानत का मामला : दो साल बाद रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार…उठे कड़े सवाल

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर जमानत रद्द करने की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए अहम सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने स्पष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने...
Translate »
error: Content is protected !!