Punjab News : कांग्रेस पूरी तरह एकजुट : वड़िंग …. पीएयू में चन्नी का किया स्वागत… विशेष ग्रांट के लिए सौंपा मांग पत्र

by

नगर कौंसिल चुनाव परिणामों को लेकर आप के दावों पर कसा तंज

कहा: असली मुकाबला अभी आगे है

टिप्पणी: कैप्टन अमरिंदर को समझ आ गया है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि भाजपा में घुटन भरा माहौल है

लुधियाना, 1 जून: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

वड़िंग, जो लुधियाना से सांसद भी हैं, आज यहां अपने सहयोगी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले, जो कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन भी हैं और पीएयू के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

इस अवसर पर वड़िंग ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएयू परिसर में चन्नी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चन्नी न केवल स्थायी समिति के चेयरमैन हैं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि वह स्वयं, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य सभी नेता एकजुट हैं तथा 2027 में पंजाब में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चन्नी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए अनुसंधान कार्यों हेतु एकमुश्त 1000 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट तथा इसके अलावा, प्रतिवर्ष 50 से 60 करोड़ रुपये की नियमित सहायता राशि देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पीएयू को लंबे समय से आवश्यक वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है और कई बार कर्मचारियों तथा वैज्ञानिकों को वेतन देने के लिए भी धन की कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पीएयू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्योंकि हरित क्रांति की शुरुआत इसी विश्वविद्यालय से हुई थी।

जबकि नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत संबंधी दावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से हमेशा सत्तारूढ़ पार्टी ये चुनाव जीतती रही है, लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव हार जाती है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में पिछली सरकारों की तुलना में आप का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। आप सरकार के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन पहले की तुलना में कहीं बेहतर रहा है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, नशे, रोजगार और वित्तीय प्रबंधन के मामलों में आप सरकार पूरी तरह विफल रही है और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्याएं अब आम बात बन गई हैं। हालात इतने खराब हैं कि आप सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और हर पंजाबी इसका खामियाजा भुगत रहा है।

इसी तरह, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की पुलिस के साथ हुई झड़प और बाद में मांगी गई माफी के बारे में पूछे जाने पर वड़िंग ने उन्हें “मंदबुद्धि” करार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस से उलझने के बजाय बिट्टू को पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि दो साल मंत्री रहने के दौरान उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने युवाओं को कोई रोजगार दिया है या पंजाब में कोई नई रेल लाइन बिछाई है?

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान पर कि कांग्रेस भाजपा से अलग है क्योंकि वह सभी को विश्वास में लेकर चलती है, वड़िंग ने कहा कि फिर उन्हें पार्टी छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी थी? उन्होंने कहा कि अब शायद उन्हें एहसास हो गया होगा कि कांग्रेस कितनी उदार और खुली सोच वाली पार्टी है तथा भाजपा में कितना घुटन भरा माहौल है।

लुधियाना के शाही इमाम द्वारा ईद की नमाज में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए जाने के बारे में वड़िंग ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से मस्जिद और इमाम साहब से मिलते रहते हैं, लेकिन ईद वाले दिन अन्य व्यस्तताओं के कारण वहां नहीं पहुंच सके।

इस अवसर पर उनके साथ जस्सी खंगूड़ा, सुरिंदर डावर, कुलदीप सिंह वैद, पवन दीवान, संजय तलवाड़ और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘बदल दिया आईपीएल का इतिहास…’ केएल राहुल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का सालों पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली : IPL 2026 में शनिवार (23 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का तूफान देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल ने Punjab Kings के खिलाफ सिर्फ...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन व15 नशे के टीकों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ पहले भी दर्ज हैं हैं 10 मामले

गढ़शंकर,  18 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन व 15 नशे के टीकों सहित एक महिला तस्कर  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी अर्शदीप डाला के दो गुर्गों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के बाद निशाने पर था ये पंजाबी सिंगर, दिल्ली में पकड़े गए अर्श डाला के दो गुर्गों का खुलासा नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी...
article-image
पंजाब

2 IAS और 40 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। भगवंत मान सरकार ने हाल ही में 2 आईएएस (IAS) अधिकारियों, 40 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!