PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस दिन करेंगे दूसरी शादी, कौन हैं दुल्हन? ..जानिए क्यों हुआ था पहली पत्नी से तलाक

by

एएम नाथ : शिमला l हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी 22 सितंबर, 2025 को चंडीगढ़ में होने का कार्यक्रम तय किया गया है।

दुल्हन कौन हैं? विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन हैं अमरीन कौर, जो पंजाब की निवासी हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बताई जा रही हैं। शादी का समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित निवास में आयोजित किया जाएगा। शादी के कार्ड भी पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। कार्ड में लिखा है कि अमरीन कौर सरदारनी ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की सुपुत्री हैं। विवाह समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा, इसके बाद दोपहर 1 बजे लंच का आयोजन रखा गया है। कार्ड में परिवार की ओर से सभी अतिथियों को आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि वे इस विवाह समारोह की शोभा बढ़ाएं।

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी और तलाक :  यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ हुई थी। यह विवाह उदयपुर के कानोता गांव स्थित कनोतागढ़ पैलेस में संपन्न हुआ था। हालांकि, वैवाहिक संबंधों में मतभेद और खटास के कारण मामला जयपुर फैमिली कोर्ट में विचाराधीन रहा और बाद में दोनों का तलाक हो गया।

शादी समारोह और कार्यक्रम :  माना जा रहा है कि इस शाही विवाह समारोह में देश और प्रदेश के कई राजनीतिक दिग्गज और विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं और उनका शिमला ग्रामीण से विधायक का पद है।

राजनीति और चुनावी पृष्ठभूमि :  विक्रमादित्य सिंह ने 2024 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्हें कांग्रेस ने मंडी सीट से चुनावी टिकट दिया था, जहां उनकी प्रतिद्वंदी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत थीं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत मानी जाती है, क्योंकि वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। इस विवाह से न केवल राजनीतिक परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा, बल्कि प्रदेश के राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क के बीच स्टेचू की तरह खड़ा रहा कथित नशे में व्यक्ति, वाहन चालक होते रहे परेशान : एसएचओ बोले- वीडियो देखकर करेंगे कार्रवाई

देनोवाल खुर्द में लोगों ने व्यक्ति को सड़क किनारे किया, वहां भी कुछ देर उसी अवस्था में खड़ा रहा गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द में कथित तौर पर नशे की हालत में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं : फायरिंग के बाद AP ढिल्लों का पहला बयान आया सामने

कनाडा में पंजाबी सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लो उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के पास उनका पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। एपी ने अपने सोशल मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!