SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

by
बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से रिश्वत ले रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर उसे रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजिलैंस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी का यह मामला है।जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना मानपुर में तैनात एसएचओ ललित कुमार को स्टेट विजिलेंस टीम ने ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि एसएचओ ने एक आपराधिक मामले को निपटाने के लिए शिकायकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत कर दी. बाद में विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को धर दबोचा।
स्टेट विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद बद्दी के डीएसपी विजिलेंस की अगवाई में जाल बिछाया था। इस दौरान फिल आरोपी ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए तो टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। विजिलेंस ने बताया कि आरोपी थाना प्रभारी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। विजिलेंस डीएसपी बद्दी प्रतिभा चौहान ने बताया कि मानपुर थाना के एसएचओ को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश के बागवान

शिमला । हिमाचल सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन के बाद बागवान “जेल भरो आंदोलन’ की तैयारियों में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आठ अगस्त को ब्लाक स्तर पर बैठकें कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर ने उठाया पुल निर्माण का मामला – 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित : सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : DC गंधर्वा राठौड़

इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को किया जाएगा कवर एएम नाथ। हमीरपुर 09 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस माह के आखिरी हफ्ते में जिला हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
Translate »
error: Content is protected !!