SIR प्रक्रिया पर पंजाब में सियासत तेज : आप सांसद ने वोटर लिस्ट को लेकर जताई चिंता

by

चंडीगढ़ : पंजाब में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मलविंदर सिंह कंग ने लिखा कि मेरे प्यारे पंजाबियों, जागो! यह ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) हमारे 2027 के चुनावों से ठीक पहले इतनी जल्दबाजी में क्यों थोपा जा रहा है। बिहार में उन्होंने 65 लाख से ज्यादा असली नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए। बंगाल में तो और भी चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां 91 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए।

यह कुल वोटर लिस्ट का लगभग 12 प्रतिशत है और भाजपा मुस्कुराते हुए निकल गई। मलविंदर सिंह कंग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि अब वही मशीन पंजाब को निशाना बना रही है। अगर पंजाब और उत्तर प्रदेश में लगभग एक ही समय पर वोटिंग होनी है, तो यूपी को पहले चरण में क्यों रखा गया जबकि हमें तीसरे चरण में डाला गया है, जिसकी समय-सीमा ज्यादा सख्त है। उन्होंने लिखा कि कुछ राज्यों को ज्यादा समय और पंजाब को कम। यह ‘चुनिंदा दबाव’ साफ तौर पर हेरफेर की बू देता है। हम बिहार और बंगाल वाली कहानी यहां दोहराने नहीं देंगे। मैं हर पार्टी से अपील करता हूं।

आम आदमी पार्टी पंजाब, पंजाब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी को टैग करते हुए लिखा कि कोई भी हो, पंजाब की खातिर अपने आपसी मतभेद भुला दो। पोलिंग बूथों पर अपने एजेंटों की फौज खड़ी कर दो, हर बीएलओ पर बाज जैसी पैनी नजर रखो और यह पक्का करो कि किसी एक भी असली पंजाबी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे। उन्होंने लिखा कि हमारे किसान, हमारे युवा और हमारे परिवार, इन सभी की आवाज सुरक्षित रहनी चाहिए; वे इसके हकदार हैं। हम लड़ेंगे।

बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने 14 मई को बताया था कि पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूरी पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पंजाब की ओर से राज्य में एसआईआर करवाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनिंदिता मित्रा ने कहा था कि दोहरा वोट रखना भारत के संविधान के अनुसार अपराध है, जिसके लिए एक साल तक की कैद की सजा है। उन्होंने कहा था कि सभी मतदाता इस प्रक्रिया में बीएलओ को पूरा सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
पंजाब

SANT RAMESH DAS RETURNS FROM

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 ;  Sant Ramesh Das, Propagation Secretary of the Guru Ravidas Sadhu Sampraday Society, Punjab, and current incumbent of the seat of Dera 108 Sant Baba Narayan Das Kalran-Sherpur Dhakkon,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
पंजाब

कोटकपूरा गोली कांड : सुखबीर बादल को तलब किया

चंडीगढ़ । कोटकपूरा गोली कांड में विशेष जांट टीम एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल को तलब किया है। सुखबीर को 30 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!