SMS Spoofing ! एक गलती और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली… जानें कैसे करें बचाव?

by

नई दिल्ली : डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट ने जीवन बहुत आसान बना दिया है। लेकिन साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। SMS Spoofing उनमें से एक खतरनाक तरीका है।

इसके जरिए बिना समझे भेजे गए फर्जी मैसेज पर भरोसा कर बैठते हैं और कुछ ही मिनटों में आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं।

SMS Spoofing क्या है?

SMS Spoofing एक तकनीक है जिसमें ठग बैंक, सरकारी विभाग या बड़ी कंपनी के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं। मैसेज देखने में असली लगता है क्योंकि इसमें भेजने वाले का नाम भी वैसा ही दिखता है जैसा आधिकारिक संदेशों में होता है। उदाहरण के लिए, मैसेज में लिखा हो सकता है ‘आपका खाता बंद होने वाला है’ या ‘KYC अपडेट करें।’ मैसेज में लिंक असली जैसा दिखता है, लेकिन यह आपको नकली वेबसाइट पर ले जाता है।

ठगी कैसे होती है?

साइबर अपराधी सबसे पहले एक नकली वेबसाइट बनाते हैं जो असली बैंक या कंपनी जैसी दिखती है। फिर SMS Spoofing टूल की मदद से लोगों को मैसेज भेजते हैं। जब कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है और अपनी बैंक डिटेल, OTP या कार्ड नंबर भर देता है, तो यह जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है। इसके बाद वे खाते से पैसे निकाल लेते हैं या डिजिटल वॉलेट खाली कर देते हैं।

लोग कैसे हो जाते हैं शिकार?

अक्सर मैसेज में लिखी ‘तुरंत कार्रवाई करें’ जैसी चेतावनी लोगों को डराती है। जल्दबाजी और डर की वजह से लोग लिंक की सच्चाई जांचे बिना क्लिक कर देते हैं। कई बार मैसेज इतने प्रोफेशनल तरीके से बनाए जाते हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि लोग मिनटों में ठगी के शिकार हो जाते हैं।

कैसे रहें सुरक्षित?

अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। बैंक या सरकारी संस्था कभी भी SMS के जरिए आपकी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती। संदिग्ध मैसेज मिलने पर सीधे आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करें। OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल किसी के साथ साझा न करें, चाहे संदेश कितना भी भरोसेमंद क्यों न लगे। सतर्कता ही इस ठगी से बचाव का सबसे आसान तरीका है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
article-image
पंजाब

संत समाज की मौजूदगी में हुआ बाबा बाल किशन आनंद का अंतिम संस्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डेरा बैकुंठ धाम डेरा बाबा जी दो गुता वाले भुलेवाल गुज्जरा के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद का 28 जुलाई को उपचार के दौरान निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार...
Translate »
error: Content is protected !!