SSP ऑडियो लीक मामले में नया टर्न : हाईकोर्ट ने CFSL को सौंपी जांच

by

पटियाला : वायरल हुई ऑडियो क्लिप के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आदेश जारी किए है। बता दें कि इस रिकॉर्डिंग की जांच चंडीगढ़ CFSL से कराने का आदेश दिया है।

वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक जांच बेहद ज़रूरी है।

जानें सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

हाई कोर्ट में आज हुई सुनवाई के ठीक पहले राज्य सरकार ने पटियाला के SSP वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी जगह संगरूर के SSP सरताज सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया। कोर्ट में यह मामला तेज़ी से उठाया गया क्योंकि ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा था।

मामला आखिर है क्या?

पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से पहले पटियाला पुलिस के कुछ अधिकारियों के नाम एक कथित ऑडियो क्लिप के साथ सामने आए थे। यह याचिका शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी की ओर से दायर की गई थी।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इन ऑडियो क्लिप्स को सार्वजनिक कर चुनावी माहौल में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उनका दावा था कि यह एक कॉन्फ्रेंस कॉल की रिकॉर्डिंग है, जिसमें SSP और विभिन्न DSP कथित रूप से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसी बातें कर रहे थे।

कथित ऑडियो में क्या कहा गया?

वायरल क्लिप को लेकर यह आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया से रोकने जैसी रणनीतियों पर चर्चा की गई थी। बताया गया कि कुछ उम्मीदवारों को उनके गांवों या घरों में ही रोकने की बात कही जा रही थी, ताकि वे नामांकन केंद्र तक पहुंच ही न सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंकज को दसवीें में सौ प्रतिशत अंक लेने पर आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब दुारा जिला सचिव जीत राम रत्तू के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल सड़ोया के विधार्थी पंकज पुत्र लहिंबर सिंह ने दसवीं के नतीजे में 650 में से 650 अंक...
article-image
पंजाब

टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा ली शपथ

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा “राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम” के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान दौरान आज...
article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब

महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद कर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई कौशल चंद्र ने चेकिंग अभियान के तहत स्कूटी सवार...
Translate »
error: Content is protected !!