STF के 4 जवान अरेस्ट, 2019 में दर्ज कराया था एनडीपीएस का झूठा मामला : हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

by

कपूरथला :   एनडीपीएस के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कपूरथला पुलिस ने एसटीएफ के 4 जवानों को गिरफ्तार किया है।  इन्होंने वर्ष 2019 में एनडीपीएस का एक झूठा मामला सिटी थाना में दर्ज करवाया था। काबू किए पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के लिए 3 दिन का रिमांड अदालत से मिला है।

डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी एसटीएफ कर्मियों ने एक झूठा मामला दर्ज करने को लेकर कुलदीप सिंह उर्फ सोनू द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दर्ज की थी। जिसे हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2023 अक्टूबर में डिस्पोज ऑफ कर एसटीएफ मुलाजिमों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। जहां पर 21 दिसंबर 2023 में 6 पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जिनमें से अब 4 पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें सब-इंस्पेक्टर सलविस्टर मसीह, कांस्टेबल गुरविंदर सिंह, कांस्टेबल शाम मसीह और हेड कांस्टेबल मेजर सिंह है।

जानकारी अनुसार, वर्ष 2019 में एसटीएफ टीम के सब-इंस्पेक्टर सलविस्टर मसीह द्वारा कपूरथला में कुष्ठ आश्रम के नजदीक एक युवक कुलदीप सिंह उर्फ सोनू से 20 ग्राम हेरोइन तथा 250 ग्राम अफीम बरामद करने का थाना सिटी में मामला दर्ज करवाया था। मामले में 2 अन्य युवकों को भी नामजद किया गया था।

हाईकोर्ट में दायर की थी पीड़ित ने  पटीशन :   पुलिस द्वारा 16 अप्रैल 2020 में चालान अदालत में पेश किया गया। जहां पर उक्त आरोपियों द्वारा कुलदीप सिंह उर्फ सोनू को उसके सर्विस स्टेशन से उठाकर लाने की बात कही थी। लेकिन मामले में आरोपी सोनू ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश कर पूरे मामलें को झूठा बताकर अदालत में पटीशन दायर की थी।  जिसके बाद अदालत ने मामलें की जांच जालंधर पुलिस से करवाई गई। 6 अक्टूबर 2023 को हाईकोर्ट ने गठित की गई SIT की रिपोर्ट के अनुसार पटीशन डिस्पोज ऑफ करते हुए सोनू के पक्ष में फैसला देते हुए एसटीएफ टीम पर मामला दर्ज करने के लिए तत्कालीन एसएसपी राजबचन सिंह संधू को आदेश दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बिन्नी गुज्जर गैंग के दो शूटर अमृतसिंह व अभिषेक भट्टी को होशियारपुर से राजस्थान गिरफ्तार : बाड़मेर जिले में मोटर गैरेज मैकेनिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मोटर गैरेज मैकेनिक को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

MCC Commissioner Amit Kumar IAS

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Dec 12 : In a brief interaction with social worker Sanjeev Kumar, Amit Kumar IAS, Commissioner of the Municipal Corporation Chandigarh, outlined major ongoing initiatives aimed at strengthening public welfare and improving city...
article-image
पंजाब

13वा दोआबा फुटबाल कप संपन्न : ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब ने रेल कोच फेक्ट्री को 2-0 से, ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी को व फुटबाल अकेडमी पालदी ने दोआबा क्लब खेड़ा को हराकर जीते मुकाबले

गढ़शंकर – 13वा दोआबा फुटबाल कप टूर्नामेंट दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे करतार सिंह बैंस यादगारी स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री सोहन सिंह...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां दशकों से गुप्त सत्ता...
Translate »
error: Content is protected !!