STF की बड़ी कार्रवाई : डलहौजी में नाकाबंदी के दौरान नशे की खेप पकड़ी

by

सोलन से चंबा जा रही भुक्की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान को मिली मजबूती, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

एएम नाथ। डलहौजी :  नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नूरपुर-चंबा फील्ड यूनिट ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई रणनीतिक नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को पुख्ता इनपुट मिला था कि सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र से एक वाहन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खेप लेकर चंबा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने डलहौजी क्षेत्र में प्रभावी ढंग से नाकाबंदी कर दी।
तलाशी के दौरान चिन्हित वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें से 2.169 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) और 10,500 रुपये की नकद राशि बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदेव सिंह (पुत्र मलकीत सिंह), निवासी गांव कल्याणपुर, डाकघर भरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
आरोपी के खिलाफ थाना डलहौजी में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप सोलन में कहां से लाई गई थी और चंबा जिले में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
एसटीएफ की इस कार्रवाई को नशा माफिया के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खरगट स्कूल के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित

एएम नाथ। चंबा : चंबा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उड़नपरी सीमा को दी बधाई

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने चम्बा के गौरव को बढ़ाने वाली उड़नपरी सीमा को हार्दिक बधाई दी है। जिन्होंने कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा आयोजित विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्याय की शपथ के साथ कानूनी सेवा दिवस मनाया गया : निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मंडी के बाजारों में लोगों के बीच पर्चे किए वितरित

मंडी, 10 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने आज पूरे मंडी जिले में विधिक सेवा दिवस मनाया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!