UPSC परीक्षा पास कर सीधे पापा के ऑफिस जा पहुंचे : पिता ने खुशी से बेटे को गले लगा लेते हैं, वहां बैठे उनके दोस्त भी खुशी से झूम उठते

by

किसी भी मां-बाप के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती, जब उनके बच्चे उनके सपने को साकार करते हैं। हाल ही में सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट आया है और ऐसे में न जिन स्टूडेंट्स ने इस कठिन परीक्षा को पास किया है, जाहिर तौर पर उनके माता-पिता का सीना गर्व से ऊंचा हो गया होगा।

इस कड़ी में एक नाम आईआईटी रुड़की क्षितिज का भी है, जिन्होंने अपने पिता के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान ला दी, जब वे परीक्षा पास कर सीधे पापा के ऑफिस जा पहुंचे। बताते चलें कि जैसे ही क्षितिज को पता चला कि उन्होंने यूपीएससी क्लीयर कर लिया है, सबसे पहले इस बात को बताने वे अपने पिता के ऑफिस जा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिस तरह पिता को ये खुशखबरी दी, इसने सबका दिल जीत लिया। इसका एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही बेटा अपने पापा के ऑफिस में घुसता है तो उसके पिता साथियों के साथ खाना खा रहे होते हैं। इसके बाद सभी पिता से पूछते हैं कि क्या हुआ। क्षितिज पिता कि ओर जाता है और कहता है कि अगर कोई बड़ा अफसर आता है तो उठना चाहिए ना। इतना सुनते ही पिता समझजाते हैं कि बेटे ने यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर कर लिया है।  पिता खुशी से बेटे को गले लगा लेते हैं और फिर वहां बैठे उनके दोस्त भी खुशी से झूम उठते हैं। क्षितिज ने खुद ये क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस क्लिप को देख चुके हैं और हर कोई इस क्लिप को देखने के बाद अपने इमोशन नहीं रोक पा रहा है।

यूजर्स क्लिप को लाइक कर रहे हैं और इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मां-बाप के लिए इससे अच्छा पल कोई और हो ही नहीं सकता। एक और ने कहा कि इस क्लिप ने मेरा तो दिन ही बना दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खैहरा का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की हाईकोर्ट ने की नियमित जमानत मंजूर

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को बड़ी राहत देते हुए फाजिल्का में 2015 में दर्ज एनडीपीएस मामले में उनकी नियमित जमानत दे दी है। ऐसे में अब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार : 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त

अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी कोशिश नाकामयाब...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आर्मी कैंप में जवान पर साथी फौजी की पत्नी से रेप का आरोप : सरकारी क्वार्टर दिलाने में की थी मदद,

लुधियाना, 2 अक्टूबर। लुधियाना के एक आर्मी कैंप में तैनात जवान पर अपने साथी फौजी की पत्नी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर...
Translate »
error: Content is protected !!