v अस्थियां कीरतपुर साहिब में विसर्जित : सुखबीर बादल के साथ परिवार, मनप्रीत बादल और अकाली दल की सीनियर लीडरशिप 2 बसों में बैठ कीरतपुर साहिब

by

कीरतपुर साहिब : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां बुधवार को कीरतपुर साहिब में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान सुखबीर बादल के साथ परिवार, मनप्रीत बादल और अकाली दल की सीनियर लीडरशिप 2 बसों में बैठ कीरतपुर साहिब पहुंची। अंतिम अरदास के बाद प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों का विसर्जन किया गया। इसके बाद सभी कुछ समय के लिए कीरतपुर साहिब में रुके थे और पाठ सुना।
वहीं 4 मई को होने वाली अंतिम अरदास की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव बादल के माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा जगह का जायजा लिया जा रहा है, इसी बीच आम जनता की दिक्कत को देखते हुए कार्यक्रम का रूट प्लान भी जारी कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से गांव बादल आने वाले या आसपास से गुजरने वाले लोगों को कोई कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम अरदास कार्यक्रम के दौरान बादल-गगड़ सड़क पूरी तरह से बंद रखी जाएगी। यहां बिल्कुल भी आवाजाही नहीं होगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद इसे खोला जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ट्रेफिक जाम से कोई परेशानी न हो।
60 एकड़ जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था
रूट प्लान के अनुसार, गांव बादल आने वाले लोगों की पार्किंग के लिए 60 एकड़ जमीन की निशानदेही की गई है। गांव बादल को जाती सड़क के दोनों किनारों पर बने खेतों को पार्किंग के लिए चुना गया है। बादल गांव आने वाले लोग यहां अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
इसी तरह लंबी, खऊवाली और महणा गांव से आने वाले वाहन सरकारी पशु अस्पताल, जीजीएस स्टेडियम से निकलते हुए माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल के पिछली तरफ पहुंच के मिठड़ी रोड पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं। लंगर वाली जगह से निकलते हुए वे पंडाल तक पहुंच सकते हैं। गांव सिंघेवाल से आने वाले वाहन मिठड़ी रोड की पार्किंग में जा सकते हैं।
डीसी अनिल कुमार ने अधिकारियों को पार्किंग, ट्रेफिक, सीवरेज, सफाई, बिजली सप्लाई संबंधी निर्देश जारी किए हैं। सभी कामों को आज पूरा करने के लिए कहा गया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने आने वाले वीवीआईपी मद्देनजर आम लोगों को तालमेल व सहयोग करने के लिए कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश होशियारपुर, 26 मई: बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते – टारगेट किलिंग के भी इनपुट … 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन, अलर्ट जारी

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस को लेकर खालिस्तानी संगठन बड़ी साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन ये संगठन दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 लड़कों के साथ थी 8 लड़किया दरवाजा खुला तो लोगों ने बंद कर ली आंखें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।  दरअसल, जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से 8...
Translate »
error: Content is protected !!