VIP नंबर HP 99-9999 की नीलामी का मामला : 1से अधिक की बोली लगाने वाला निकला सचिवालय कर्मी , कसेगा शिंकजा

by

शिमला : एक करोड़ से अधिक की बोली लगाने वाले शिमला के आरोपी की पहचान सचिवालय के कर्मचारी के रूप में हुई है। इस कर्मचारी के खिलाफ परिवहन विभाग अब एफआईआर दर्ज करवाएगा। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कोटखाई में एक नंबर की नीलामी की गई थी। इस नंबर को हासिल करने के लिए तीन बोलीदाताओं ने एक करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई और इसके बाद नंबर की खरीद नहीं की। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित बोलदाताओं की पहचान की गई है। इसमें एक सचिवालय का कर्मचारी भी है, जिसने सर्वाधिक बोली लगाई थी।
फर्जी बोलियों के बाद परिवहन विभाग ने पोर्टल सस्पेंड किया था। :
फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 की नीलामी में लगी फर्जी बोलियों के बाद परिवहन विभाग ने पोर्टल सस्पेंड कर दिया गया था। आगामी आदेशों तक कोई भी फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर नहीं खरीद सकता है। परिवहन विभाग ने एनआईसी को पोर्टल में सुधार करने को कहा है। ऐसे में अब एनआईसी से सॉफ्टवेयर अपडेट करेगा। नई व्यवस्था में वीआईपी नंबर की बोली लगाने के लिए रिजर्व प्राइस की 30 प्रतिशत राशि बिडिंग में भाग लेने से पहले ही जमा करवानी होगी। अगर सबसे ज्यादा बोलीदाता बोली लगाने के बाद नंबर को नहीं खरीदता हैं तो उसकी 30 फीसदी राशि जब्त हो जाएगी और नंबर दोबारा से पब्लिक डोमेन में चला जाएगा।
99 सीरीज के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपए की लगाई थी बोली : आरएलए कोटखाई में एचपी 99 की सीरीज दी गई है। इस सीरीज के एचपी 99-9999 नंबर के लिए देशराज ने सबसे ज्यादा एक करोड़ 12 लाख 15 हजार 500 रुपए की बोली दी है। दूसरे नंबर पर संजय कुमार ने एक करोड़ 11000 रुपए की बोली लगाई है। तीसरे नंबर पर धर्मवीर सिंह ने एक करोड़ 500 रुपए की बोली लगाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में करता था जागरण और दिन में उसी घर में चोरी को देता था अंजाम : पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा और हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

हमीरपुर : भजन गायक रात को जागरण करता था और फिर दिन के समय उसी घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था ,पुलिस ने आरोपी भजन गायक को पंजाब से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से होगी मजबूत कांग्रेस : सुक्खू

एएम नाथ । शिमला, 23 नवंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 किलो चरस बरामद : घरटगाड़ के पास कुल्लू एसआईयु ने की

कुल्लू । हिमाचल में कुल्लू की एसआईयू ने बंजार उपमंडल में एक युवक को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Translate »
error: Content is protected !!