अंग्रेजी बोलने वालों का ही नहीं गरीब और पहाड़ी लड़कियों का भी स्वाभिमान होता : प्रदेश के एक छोटे से गांव की लड़की को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मिलना सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा -कंगना रनौत

by

एएम नाथ।  सुंदरनगर। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ अंग्रेजी बोलने वालों का ही नहीं गरीब और पहाड़ी लड़कियों का भी स्वाभिमान होता है। पहाड़ी प्रदेश के एक छोटे से गांव की लड़की को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मिलना सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा है।   कांग्रेस ने अंग्रेजी के दम पर भारत और भारतीयता को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। गुरुवार को मंडी के विश्वकर्मा मंदिर में सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मेरी अंग्रेजी बोलने की खिल्ली उड़ाई,डराने का प्रयास हुआ तो किसी ने फिल्म इंडस्ट्री से निकाल जेल में डालने का प्रयास किया।

लेकिन ऐसे लोग भूल गए कि पहाड़ की बेटी यहां के पहाड़ों की तरह मजबूत है। जब ऐसे लोगों की छाती पर मूंग दले गए तब उन्हें चैन आया। कांग्रेस की नजरों में अंग्रेजी बोलने वालों का ही मान सम्मान है, बाकियों का भाव पूछा जाता है। देश को जिन लोगों ने दोनों हाथ से लूटा है वह आज देशहित की दुहाई दे रहे हैं।  कंगना ने सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 2014 से पहले देश में विदेशी मूल की सरकार थी। यहां भारतीयता, देश की संस्कृति, सनातन और धर्म की बात करना मुश्किल था। 2014 के बाद देश को इस गुलामी से असल आजादी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद ही देश की जनता को धर्म संस्कृति का एहसास हुआ है। दुनिया में भारत किस स्थान पर पहुंचा है आज यह किसी से पूछने अथवा बताने की आवश्यकता नही है।   बॉलीवुड से उन्हें समृद्धि और मान-सम्मान मिला है। इन उपलब्धियों से जनता के वोट नहीं मिलते हैं। वोट के लिए उन्होंने अभी किया भी कुछ नहीं है। किसी भी प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी नहीं अपितु उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता उनका मार्गदर्शन कर उनके लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। कार्यक्रम से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने दूरी बनाई रखी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा और राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारम्भ : किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने का DC अपूर्व देवगन ने किया आह्वान

चंबा 15 सितंबर : उपयुक्त अपूर्व देवगन ने आज कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पालिसी मेरे हाथ” के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
Translate »
error: Content is protected !!