अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर की बच्चियों ने फाइनल में प्रवेश करके रचा इतिहासः डा. रमन घई

by

भूमिका, अन्नया, अंशिका, काशवी व ध्रुविका ने किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिला अंडर-15 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की बच्चियों ने सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए लुधियाना को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए जा रहे अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए सेमीफाइनल मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंनें बताया कि होशियारपुर की सारी टीम 28.3 ओवरों में 92 रन बनाकर आउट हो गई। होशियारपुर की ओर से एक बार फिर भूमिका शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन, मनप्रीत ने 12 रन तथा प्रतिका ने 11 रनों का योगदान दिया। लुधियाना की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रतिका जैन व सरिता चौधरी ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 35 ओवरों का 93 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी लुधियाना की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बिखर गई तथा पूरी टीम 22.4 ओवरों में केवल 46 रन ही बना सकी। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए उपकप्तान अन्नया ठाकुर व अंशिका ने 3-3 विकेट तथा काशवी राणा ने 2 विकेट व कप्तान ध्रुविका सेठ ने लुधियाना के 1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंनें बताया कि होशियापुर का फाइनल मुकाबला अमृतसर के साथ खेला जाएगा। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, अमित ठाकुर, अरविंद सूद, जतिंदर सूद, साहब दियाल, मनोज ओहरी, डा. अवनीश ओहरी, आशोक भंडारी, डा. राजकुमार सैनी, गौरव वालिया, डा. आदर्श सेठी आदि समूह एसोसिएशन अधिकारियों ने टीम को फाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई दी। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर टीम की कोच दविंदर कौर कल्याण, मुख्य एचडीसीए कोच दलजीत सिंह, महिला सहायक कोच निकिता कुमारी, जिला सहायक कोच दलजीत धिमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा तथा जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप ने टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई देते हुए आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर नरेश कालू, सतप्रीत साबी, दीपक कुमार, अतुल ठाकुर, सुरभि, अंजलि, शिवानी, पूजा, निरंका, सुहाना, वंशिका आदि वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के छात्रों का बी.एड.सत्र IV (2023- 25)का परिणाम रहा श्रेष्ठ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के छात्रों ने बी.एड. सत्र-IV (2023-25) के फाइनल परिणामों में...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान में पहली बार पढ़ाई जाएगी संस्कृत : लाहौर यूनिवर्सिटी ने इतना बड़ा फैसला आखिर लिया क्यों?

1947 में हुए बंटवारे के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी संस्कृत भाषा पढ़ाई जाएगी. लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत भाषा का कोर्स शुरू...
article-image
पंजाब

ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई पाबंदी

होशियारपुर, 20 दिसंबर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक...
Translate »
error: Content is protected !!