अंडर-23 क्रिकेट होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब को एक पारी व 66 रनों से हराया: डा. रमन घई

by

होशियारपुर की ओर से कप्तान रचित सोनी, उपकप्तान हैरल वशिष्ट, अनिकेत राणा, उपलक्ष्य राठौर व मनवीर हीर ने किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में होशियारपुर की टीम ने रचित सोनी, हैरल वशिष्ट, अनिकेत राणा, मनवीर हीर की बल्लेबाजी तथा उपलक्ष्य राठौर, आर्यण अरोड़ा व अमृतपाल सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम को एक पारी व 66 रनों से हराकर शानदार जीत अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 74.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाकर पारी सम्माप्ति की घोषणा करते हुए फतेहगढ़ साहिब को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रचित सोनी ने 76 रन, उपकप्तान हैरल वशिष्ट ने 57 रन, अनिकेत राणा ने 56 रन, मनवीर हीर ने 34 रन व उपलक्ष्य राठौर, आर्यण अरोड़ा ने क्रमशः 20 व 15 रन नाबाद बनाकर होशियारपुर की टीम को मजबूती प्रदान की। फतेहगढ़ साहिब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम कत्याल ने 4 तथा हर्षदीप सिंह पंधेर ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम हैरल वशिष्ट व उपलक्ष्य राठौर की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बिखर गई। फतेहगढ़ साहिब की टीम केवल 26.5 ओवरों में 98 रन ही बना सकी। जिसमें हैरल वशिष्ट ने 5 विकेट, उपलक्ष्य राठौर ने 4 विकेट व अमृतपाल सिंह ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। 212 रन के अंतर से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में फालोयान पर खेलते हुए फतेहगढ़ साहिब की टीम 1 बार फिर 30.4 ओवरों में 146 रन ही बना सकी। जिसमें सक्षम सिंगला ने 48 रन तथा मनप्रीत धीमान ने 21 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए उपलक्ष्य राठौर ने 5 विकेट, हैरल वशिष्ट ने 3 विकेट, आर्यण अरोड़ा व अभय पठानिया ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि इस तरह अंडर-23 दो दिवसीय मैच में होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब को 1 पारी व 66 रनों से हारकर शानदार जीत हासिल कर 4 अंक अर्जित किए। डा. घई ने होशियारपुर की इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव व संयुक्त सचिव विवेक साहनी ने टीम की जीत पर समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। होशियारपुर टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा व जिला महिला कोच दविंदर कल्याण तथा जिला ट्रेनर कुलदीप धामी ने टीम को बधाई देते हुए और मेहनत व लग्न से अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

गढ़शंकर:16 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार कर रही योजनाबद्ध तरीके से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव महिलांवाली में 15.36 लाख रुपए से पार्क व गांव बसी हस्त खां में 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले छप्पड़ के निर्माण कार्य का रखा नींव पत्थर होशियारपुर,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
Translate »
error: Content is protected !!