अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 70 रन से हराया : डा. रमन घई

by

रचित सोनी व कुलवीर सिंह ने बल्लेबाजी तथा कर्मवीर, रजत व हैरल ने गेंदबाजी में किया बढ़िया प्रदर्शन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता में होशियारपुर की टीम ने नवांशहर को 70 हराकर 4 अंक अर्जित कर लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने 50 ओवरों के इस मैच में टॊस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रचित सोनी ने लगातार अपना दूसरा अर्धशतक 57, कुलवीर सिंह ने 51 रन, वैभव सहदेव ने 26, शुभम व मनवीर सिंह हीर ने 25-25 रन का योगदान दिया। नवांशहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप ने 4 तथा मानव वशिष्ट ने 2 खिलाड़ियों को आऊट किया। 50 ओवरों में जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी नवांशहर की टीम 44.2 ओवरों में 182 रन बनाकर आल आऊट हो गई। नवांशहर की ओर से मोहित ने 56, मानव वशिष्ट ने 42 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओऱ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान कर्मवीर, रजत शर्मा व हैरल वशिष्ट ने 2-2 विकेट, गुरशरण हीरा, मनजिंदर सिंह, विशाल बंगा तथा कुलवीर सिंह ने 1-1 खिलाड़ी को अऊट किया। डा. घई ने होशियारपुर की टीम को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। इस मौके पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां व समूह एशोसिएशन की तरफ से टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह मेहनत व लग्न से टीम खेल रही है उससे टीम आगे भी अपना बढ़िया प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, महिला कोच दविंदर कल्याण ने भी टीम को बधाई। डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला जिला मोहाली टीम के साथ खेला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अदिति सिंह ने बताया कि उनका पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो चुका : राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा किया खुलासा

रायबरेली  :  उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा की युवा विधायक अदिति सिंह ने एक  न्‍यूज एजेंसी को दिए  इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।  इसके साथ ही...
article-image
पंजाब

200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस...
article-image
पंजाब

6 महीने से AIG फरार – बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी : प्रॉपर्टी सीज करने के आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी कर ली गई है। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से इस मामले में कोर्ट में रिपोर्ट दी जाएगी कि राजजीत पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!