अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी लिया भाग

by

कुल्लू : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर जीत का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत समृद्ध व अद्वितीय है, जिसकी विश्व भर में अलग पहचान है। प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होने वाले मेले और त्यौहार यहां के लोगांे की समृद्ध परम्पराओं और धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज़ तथा परम्पराओं को संजोकर रखा है, जिसके लिए यहां के लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता नशे के कारण धूमिल हो रही है। नशा घर-घर तक पहुंच रहा है। देवभूमि हिमाचल में नशे का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए हमें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व अन्य गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया और स्टालों पर जाकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस उत्सव में जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 देवी-देवता भाग ले रहे है।
इससे पहले, राज्यपाल ने कुल्लू के प्रसिद्ध लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा-2023 का शुभारंभ भी किया।
इससे पहले, राज्यपाल का भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रवि ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र शौरी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पार्किंग में खड़ी कार को दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू :  प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के आखिरी गांव तोष में दो गाडियां हादसे का शिकार हो गई हैं। राहत की बात है कि इसमें किसी को चोट नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनिज परिवहन में ट्रांजिट पास के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करेंगे : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करेगी। इससे रॉयल्टी में होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सितंबर मैहला में आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला व स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 9 सितंबर 2024 को खंड विकास कार्यालय मैहला के समिति हॉल में एक स्वास्थ्य जांच शिव का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!