अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का कुल्लू में 2 अक्टूबर से होगा आगाज : 8 अक्टूबर को होगा समापन – ADC अश्वनी कुमार

by
कुल्लू 4 अगस्त :  कुल्लू में 2 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज होगा। 8 अक्टूबर को इसका समापन होगा. वहीं, ढालपुर में आयोजित होने वाले कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 8 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस वर्ष विभिन्न देशों से आए कलाकारों के साथ साथ भारत के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे तथा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने आज इस सम्बन्ध में शिक्षण संस्थानों के संस्थान प्रमुखों से इस सम्बन्ध में आज एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल्लू कार्निवाल का बेहतर एवं अधिक समावेशी आयोजन करवाने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन की भागीदारी को इसमें सुनिश्चित किया जायेगा तथा इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने सभी के सुझावों को सुना तथा सभी को “हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत थीम” पर बेहतर सृजनात्मकता के साथ झांकियों को प्रदर्शन करने की बात कही।
बैठक में सहायक उपायुक्त जयवन्ति ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड समन्वय समिति के अध्यक्ष डीएफओ शशि किरण, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, तहसीलदार रिकवरी सुरभि नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा शिक्षण संस्थानों के संस्थान प्रमुख उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Discussion regarding the cases to be placed during the National Lok Adalat Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 07 : As per the guidelines of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court, New Delhi, following the orders...
article-image
पंजाब

33 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रखा शिलान्यास

गढ़शंकर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोगों के साथ सीधा संवाद और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए गांव ऐमा...
article-image
पंजाब

Padma Shri Jatinder Singh Shanty

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 20 : Padma Shri Jatinder Singh Shanty, member of the Punjab State and Union Territory Human Rights Commission, Chandigarh, conducted an impromptu inspection of Mahilpur police station while en route...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं ने किया मतदान – DC मुकेश रेपसपाल

एएम नाथ । चम्बा  :   लोकसभा चुनाव -2024 के लिए ज़िला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 85 वर्ष से...
Translate »
error: Content is protected !!