अंतरराष्ट्रीय नशा रोकथाम दिवस पर विधायक जिंपा व डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जागरूकता मार्च का आयोजन

by

“नशा मुक्ति मोर्चा टीम” के साथ कैंडल मार्च का आयोजन, युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा अंतरराष्ट्रीय नशा रोकथाम दिवस के अवसर पर होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विधायक ब्रम शंकर जिंपा व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया, जिसमें “नशा मुक्ति मोर्चा टीम” की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे से शहर के घंटाघर चौक से महर्षि वाल्मीकि चौक (सब्जी मंडी) तक एक मोमबत्ती जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेना था।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है और इससे निपटने के लिए केवल कानून ही नहीं, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को सही दिशा देना ही नशा मुक्ति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस सामाजिक बुराई से जड़ से छुटकारा पाने के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे इस प्रकार के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह आयोजन युवाओं और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सिर्फ सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, जब तक समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी न निभाए। ऐसे कैंडल मार्च जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनते हैं जो विशेष रूप से युवाओं को इस गंभीर समस्या के प्रति सचेत करते हैं और उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने “नशा मुक्ति मोर्चा टीम* और आयोजन से जुड़े सभी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि नशे से जूझ रहे लोगों को सहानुभूति, मार्गदर्शन और पुनर्वास की जरूरत है, और इसके लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग को तैयार है।

इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा टीम के जिला कोआर्डिनेटर सतवंत सिंह सियाण और कंचन दियोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने नशे की समस्या पर अपने विचार साझा किए और समाज के हर वर्ग से इस लड़ाई में आगे आने की अपील की।

इस अवसर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एसपी मेजर सिंह, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षद बलविंदर बिंदी, प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, मोहित सैनी, वरिंदर दत्त वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।...
article-image
पंजाब

ਜ਼ਿਲ੍ਹੇਦਾਰ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ : ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਦਲੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ, 8 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ ਦਾ ਜਨਮ 20 ਦਸੰਬਰ 1964 ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਬੀਤ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੈਣਵਾਂ ਵਿਖੇ ਪਿਤਾ ਰਾਣਾ ਧਰੁਵ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਮਾਤਾ ਸਕਿੰਦਰਾਂ ਦੇਵੀ ਦੀ ਕੁੱਖੋਂ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यौन संबंध बनाए, गुप्तांग में करंट लगाया : गन पॉइंट पर हिमाचल के शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ने आये छात्र को किडनैप कर

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चंडीगढ़/ शिमला  :  मोहाली के खरड़ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए एक छात्र को सेक्टर-88 के कार डीलर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
Translate »
error: Content is protected !!