अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन संपन्न : अंतिम दिन 192 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

by

कुल 816 कलाकार बने चयन प्रक्रिया का हिस्सा

एएम नाथ। चंबा :
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 192 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ऑडिशन दिया।
ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित किए गए। पांच दिनों तक चली इस चयन प्रक्रिया में जिला चम्बा के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष कुल 816 कलाकार ऑडिशन का हिस्सा बने यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के लिए ऑडिशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा तथा मेरिट के आधार पर चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान के मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने भरा जोश

बंगाणा , 2 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉकों की पंचायतों में चल रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

रावमा विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 39 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का धरना आठवें दिन भी जारी, बहाली की मांग तेज

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर आंदोलन तेज, प्रबंधन संग बैठक आज मांगें न मानीं तो चक्का जाम की चेतावनी, बैरा स्यूल में श्रमिक एकजुट एएम नाथ। चम्बा : बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी...
Translate »
error: Content is protected !!