अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में होगी ‘मिस मिंजर क्वीन’ प्रतियोगिता, ऑनलाइन ऑडिशन शुरू

by

31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन चरणों में होगा मुकाबला, विजेता को मिलेंगे 51 हजार रुपये

एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान इस वर्ष भी ‘मिस मिंजर क्वीन’ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने सभी को मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑफलाइन ऑडिशन 22 जुलाई को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चंबा में आयोजित होंगे। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां भाग लेने के लिए पात्र होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में राज्य वेशभूषा, दूसरे चरण में राष्ट्रीय वेशभूषा तथा अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 51 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 31 हजार रुपये तथा तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, साथ ही चंबा की संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलती है। उन्होंने जिले की पात्र एवं इच्छुक युवतियों से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580809951 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने खुद की पहल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 13 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए देश में ईंधन बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खन्ना ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश की 4 आईटीआई में शुरू किये हैं कृषि आधारित पाठयक्रमः राजेश धर्माणी

कन्दरौर में डेरीका फार्म के उद्घाटन अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 21 नवंबर को करेंगे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ का शुभारंभ : लुहणू में 100 करोड़ रूपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाएं जनता को करेंगे समर्पित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 नवम्बर: बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित किये जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ की तैयारियों के संदर्भ में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 14 दिसंबर – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!