अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज : एडीसी ने लीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें

by
मंडी, 13 फरवरी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी कम्र में मंगलवार को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें हुईं। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रोहित राठौर ने इनकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि उप समिति की बैठकों में जो भी चर्चा हुई है उसे शिवरात्रि की आम सभा की बैठक में रखा जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंडी शिवरात्रि के पारंपरिक स्वरूप की दिखेगी झलक
सांस्कृतिक उप समिति की बैठक में एडीसी रोहित राठौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंडी शिवरात्रि के पारंपरिक स्वरूप पर फोकस रहेगा। महोत्सव में 9 से 14 मार्च तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। बैठक में मेले में देव संस्कृति तथा हिमाचली कलाकारों को प्रमुखता से स्थान देने के साथ ही पंजाबी और बॉलीवुड के स्टार कलाकारों को बुलाने को लेकर समिति सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। मेले में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति को लेकर भी चर्चा की गई।
26 फरवरी से 3 मार्च तक होगी कलाकारों की स्क्रीनिंग
रोहित राठौर ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रदेश के उभरते कलाकारों की स्क्रीनिंग 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक आयोजित होगी। स्क्रीनिंग में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के ईमेल पते एडीसी मंडी एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष नम्बर 01905 225203 पर फैक्स भी कर सकते हैं। स्क्रीनिंग का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर वित्तीय संसाधन जुटाने पर चर्चा
वहीं वित्तिय संसाधन प्रबन्धन के लिए गठित उप समिति की बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए वित्तिय संसाधनों को बढ़ाने को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ। रोहित राठौर ने 9 से 15 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने व अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया ।
अतिरिक्त आयुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए सक्रियता से भागदारी और उदारतापूर्वक वित्तिय सहयोग प्रदान करने की आह्वान किया। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने आमदनी बढ़ाने सहित अन्य उपयोगी सुझाव दिए।
वित्तिय संसाधन प्रबन्धन उप समिति की बैठक में एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शशी शर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएण्म सदर ओम कांत ठाकुर अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति की बैठक में पार्षद अलकनंदा, साहित्यकार रूपेश्वरी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं कला मर्मज्ञ पत्रकार बीरबल शर्मा, हंस राज सैनी और अमन अग्रिहोत्री, संस्कृति कर्मी मंजीत सिंह धमीजा, युवा कांग्रेस जिला के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष भगवान सिंह, सचिव ज़िला कांग्रेस दिनेश कुमार, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास, अधिवक्ता आकाश शर्मा और तिलक राज पठानिया, माया देवी, रिया ठाकुर, तोष कुमार, भगवान सिंह, विभोर गुप्ता, हेमराज ठाकुर, महेश कुमार, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित : उर्तीण उम्मीदवार भर्ती कार्यालय मंडी में 10 अक्तूबर को करें रिपोर्ट

मंडी, 06 अक्तूबर । राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में 25 जुलाई 2023 को आयोजित सिपाई फार्मा तथा सोल्जर टेक नर्सिंग अस्सिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न परिभाषाएँ एएम नाथ। नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन जिले के 1.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहायक जिला न्याय कार्यालय भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने को कहा :मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
Translate »
error: Content is protected !!