अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और पंजाबी मातृभाषा के समृद्धि हेतु कार्यक्रम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 22 फरवरी : दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर और दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और पंजाबी मातृभाषा की समृद्धि हेतु तथा पंजाब सरकार को जागरूक करने के लिए पंजीकृत केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के जन जागरूकता अभियान के तहत गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के महासचिव प्रो. संधू वरियाणवी, जिला अध्यक्ष जसविंदर जस्सी, दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह और दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द के महासचिव सोहन सिंह सूनी के नेतृत्व में स्थानीय जन संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक नेता मुकेश गुजराती, सुखदेव सिंह डांसीवाल, विनय कुमार, पवन कुमार गोयल और अश्वनी राणा, प्रधानाध्यापक दलवारा राम, दर्शन सिंह मट्टू, बलवंत राम, बलवीर खानपुरी, सतपाल सिंह कलेर और मैडम सुभाष मट्ट और उनके सहयोगी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि पंजाबी भाषा को रोजगार की भाषा बनाने के साथ-साथ पंजाब के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए और प्रशासनिक कार्य पंजाबी भाषा में करना अनिवार्य किया जाए। इस मौके पर गीतकार अमरीक हमराज, नंबरदार जोगा सिंह भंमियां, जसवीर बेगमपुरी, सतपाल सिंह, साहित्यकार शाम सुंदर कपूर, रणजीत पोसी और अजय गढ़दीवाला मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता मैडम इंदरजीत कौर, बलकार सिंह मघानिया, मनोज फगवाड़वी, पंकज कुमार, गुरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, विनय कुमार, लेक्चरर राज कुमार, गुरदेव सिंह, जसवीर सिंह, हरदीप कुमार और कुलविंदर संघा आदि मौजूद रहे। अंत में पवन भंमियां, महासचिव दोआबा साहित सभा (रजि.) गढ़शंकर ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त...
article-image
पंजाब

BCA की छात्रा को किया गर्भवती , गर्भपात के 2 दिन बाद मौत : बजिंदर के बाद एक और पास्टर पर रेप का आरोप

गुरदासपुर । पास्टर बजिंदर के बाद अब गुरदासपुर के पास्टर पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पास्टर जशनगिल ने 22 वर्षीय बीसीए की छात्रा के साथ रेप किया और जब...
article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट पी.एस. घुम्मन ने समावेशी न्याय प्रणाली की रूपरेखा की साझा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत में बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट पी.एस. घुम्मन ने एक सुलभ, समावेशी और वेलफेयर-ओरिएंटेड न्याय प्रणाली की अपनी सोच को विस्तार से...
Translate »
error: Content is protected !!