अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को दिए 14.50 करोड़ के ईनाम : यादविंद्र गोमा

by
दोगुणा की स्कूली खिलाड़ियांे की डाइट मनी और रेल एवं हवाई यात्रा का भी प्रावधान
हिमाचल प्रदेश में खेलों का एक बड़ा केंद्र बनेगा नादौन का निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम
एएम नाथ। नादौन 04 नवंबर। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए एक बड़े विजन के साथ कार्य कर रहे हैं। लगभग पौने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों के ढांचागत विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में बहुत ही सराहनीय निर्णय लिए हैं।
May be an image of one or more people, speaker and crowd
मंगलवार को यहां ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक एवं योग प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को अभी तक लगभग 14.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की है। स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में दोगुणा से ज्यादा वृद्धि करके 250 रुपये की गई है। इनके लिए उच्च श्रेणी की रेल यात्रा और आवश्यकता पड़ने पर हवाई यात्रा का भी प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि नादौन में लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इंडोर खेल परिसर हिमाचल में खेलों के एक बड़े केंद्र के रूप अपनी पहचान बनाएगा और इसमें खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। अन्य जिलों में भी खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इन ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रेरित एवं प्रोत्साहित हो रहे हैं और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम की खिलाड़ी को भी मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए यादविंद्र गोमा ने इस आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सहायक निदेशक (खेल) अजय पांटा और मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य दिले मुहम्मद पोसवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के लगभग 800 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
उदघाटन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष शम्मी सोनी, शिक्षा उपनिदेशक सुभाष चड्ढा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, अन्य अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य और टीम प्रभारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तन कैंसर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : महिलाओं से संबंधित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी- DC अपूर्व देवगन

चंबा,19 अक्टूबर : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं को विभिन्न रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें साईबर अपराधों की शिकायत : वेबपोर्टल पर भी दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत

हमीरपुर में भी मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस एएम नाथ।  हमीरपुर 12 फरवरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को यहां डीआरडीए के हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम संजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 6.29 करोड़ के आर्थिक पैकेज के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

ऊना- कोरोना प्रभावित सेक्टरों को राहत देने के लिए 6.29 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज जारी करने के लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!