अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

by

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब तक भव्य नगर कीर्तन सजाया गया।

नगर कीर्तन के आरंभ से पूर्व सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने पांच प्यारे साहिबान और निशानची सिंहों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया। अरदास उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पालकी साहिब में सुशोभित किया और नगर कीर्तन के दौरान चौर साहिब की सेवा भी निभाई।

नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से प्रारंभ होकर प्लाज़ा घंटाघर, जलियांवाला बाग, चौक घी मंडी, पानी वाली टंकी, स्वर्ण हाउस, सुल्तानविंड रोड, 100 फुटी रोड, तेज नगर चौक, शहीद ऊधम सिंह नगर, कोट महणा सिंह और तरनतारन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब पहुंचा। मार्ग में संगत ने फूलों की वर्षा कर और श्रद्धा अर्पित कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन में निहंग सिंह जत्थेबंदियां घोड़े, ऊंट और हाथी के साथ शान-ओ-शौकत से शामिल हुईं। इस दौरान गतका जत्थों और बैंड पार्टियों ने भी आकर्षक प्रदर्शन किया। विभिन्न पड़ावों पर संगत द्वारा लंगर की सेवा भी लगाई गई। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

2000 लोगों की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बना चुके : पुलिस की अपराध शाखा ने सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली : पुलिस की अपराध शाखा ने पूरे भारत में विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपियों...
article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्यार, झगड़ा और बदला : दोस्त की पत्नी को ले गया मनाली घुमाने : लौटा कर आया तो दोस्त ने गोलियों से डाला भून

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और रिश्तों की नींव हिला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर गोलियां चला दीं। दरअसल दोस्त उसकी पत्नी को मनाली...
article-image
पंजाब

क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है डी.सी.ए – कोमल मित्तल

दसूहा , 19 फरवरी :   दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट बॉलिंग मशीन और क्रिकेट नेट का उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर कोमल मित्तल डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और डॉ. हिमांशु अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर...
Translate »
error: Content is protected !!