अगर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना तहत लेने है तो जानिए क्या करना होगा ?

by

शिमला।    हिमाचल सरकार ने भी इंदिरा गांधी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की ये पहल बहुत ही सराहनीय है।  सम्‍मान निध‍ि योजना के तहत सरकार प्रदेश की 18 से 60 उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी। सरकार ये राशि महिलाओं के खाते में डालेगी। इससे बेटियां, बहनों और महिलाओं की जिंदगी में आ रही वित्तीय परेशानियों से भी निजात मिलेगी।सरकार का ये कदम महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए है। इसके लिए हिमाचल सरकार ने 800 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोफॉर्मा जारी किया गया है।

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए  ऐसे करें फॉर्म जमा :  आवेदन करने के लिए महिलाओं को फॉर्मों को भरना होगा और तहसील कल्याण अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। तहसील अधिकारी ही इन फॉर्म का वेरीफाई करेंगे। बता दें हिमाचल की ही मूल निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।  इस योजना के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा जारी किए गए फॉर्म में अपने परिवार की पूरी जानकारी भरनी होगी। साथ ही पर्सनल डॉक्‍यूमेट्स भी इसमें लगाने होंगे। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता नंबर और IFSC कोड देना होगा। साथ ही आयु प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा।  इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार में कोई भी राज्‍य सरकार का कर्मचारी ने हो। अगर परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं भूतपर्व सैनिक, निकायों के कर्मचारी और टैक्‍स देने वाले लोगों के परिवार की महिलाओं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का कार्यक्रम….. देश को नई दिशा देने वाली है मोदी सरकार : जय सिंह

आत्मनिर्भर भारत से नारी शक्ति वंदन तक, 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा एएम नाथ। चम्बा : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को सशक्त बनाना तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

बीबीएन, 10 मार्च (तारा) :/दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ऊना, 21 दिसम्बर – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!