अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए भारी : आसमान से बरसेगी आफत की बारिश.. IMD ने जारी कर दिया रेड अलर्ट

by

उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों में बारिश का रौद्र रूप जारी है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है।

इस बीच मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है वो लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। जानते हैं IMD के ताजा अपडेट के बारे में….

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 जुलाई से कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत और राजस्थान के कई हिस्सों समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी की संभावना है। IMD अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेष रूप से 19 और 20 जुलाई को केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत के साथ-साथ राजस्थान के 7 जिलों में 18 जुलाई को भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

पहाड़ों में मौसम का कैसा रहेगा हाल

बात पहाड़ों की करें तो IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि, बीते 24 घंटों में सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई थी। आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं- कहीं भारी बारिश की संभावना है।

बिहार, झारखंड में जमकर बरसेंगे मेघा

उत्तराखंड में 17, 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में 17-19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 17 से 20 जुलाई तक बहुत भारी वर्षा संभव है।

विज्ञापन…..

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mehtiana Police Nab 4 in Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nar.5 : Following directives from Police Commissioner Sandeep Malik, Mehtiana police station launched a vigorous campaign against drug peddlers and users.On March 3, a team led by ASI Kulwinder Singh, under Inspector Rajinder...
article-image
पंजाब

हरेक गांव तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता –  हरदीप सिंह मुंडियां

कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गांव हयातपुर में 62.45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जल सप्लाई स्कीम का किया शिलान्यास -गांव डालोवाल में 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी जल सप्लाई...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की बेटी ईशवीन कौर ने बढ़ाया चंडीगढ़ का मान

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित केंद्रीय विद्यालय OCF की छात्रा ईशवीन कौर ने 10+2 कॉमर्स में 90% अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। ईशवीन पढ़ाई के...
Translate »
error: Content is protected !!