अग्निवीर भर्ती : 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते , पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी

by

चंडीगढ़ : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल हो पाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। इसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक अक्तूबर 2002 और एक अप्रैल 2006 के बीच जन्मे युवा ही योग्य होंगे।
इसके लिए सभी उम्मीदवारों भर्ती कार्यालय की बेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक एएस नाथ ने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती के नियम बदले हैं और नियमानुसार ही प्रक्रिया होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को सलाह देते हुए सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक ने कहा कि वह आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके मैट्रिक प्रमाण पत्र के डाटा के साथ मेल खाता हो, जिसके बिना उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पसंद का चुन सकेंगे केंद्र,250 रुपये देना होगा पंजीकरण शुल्क :
ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं। केंद्र आवंटित करते समय उम्मीदवार की पसंद को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। इस बार एनसीसीसी सर्टिफिकेट धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हें परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। वार्षिक परिणाम घोषणा के अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा बच्चों के अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 28 पदों के लिए बैच बाईज होगी भर्ती : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

10 जनवरी 2025 से पहले करवा ले संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्जए एम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
Translate »
error: Content is protected !!