अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को: कर्नल संजीव कुमार

by

ऊना, 30 सितंबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना रैली का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीहरा में किया गया था। सेना भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियांे के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को हमीरपुर में आयोजित होगी।
इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले कुछ अभ्यार्थियों को सेना के डाक्टरों ने संबंधित विशेषज्ञ से चिकित्सा समीक्षा हेतू सैन्य अस्पताल जालंधर को रेफर किया था। अभ्यार्थियों को रेफरल पर्ची के साथ पांच दिन के भीतर सैन्य अस्पताल जालंधर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। लेकिन कुछ अभ्यार्थियों ने चिकित्सा समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल जालंधर में अभी तक रिपोर्ट नहीं की है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यार्थियों ने अभी तक सैन्य अस्पताल जालंधर में रिपोर्ट नहीं की है वे 3 अक्तूबर तक रिपोर्ट करना सुनिश्चित करंे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक, बजट सत्र में होंगी 18 बैठकें : सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति

शिमला : महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक मेंप्रदान की गई। 13 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियां समाज की सांझी धरोहर : सुजानपुर में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ

सुजानपुर 19 जनवरी :  बेटियां मानवता की अमूल्य धरोहर हैं। सभ्य समाज की इस सांझी विरासत को सहेजना, उसे विकास के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना तथा लैंगिक भेदभाव रहित विकासोन्मुखी सामाजिक व्यवहार परिवर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल संरक्षण इकाई ने छेड़ा बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान – मुगला व करियां के ढाबों और दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा  :   बाल संरक्षण इकाई द्वारा मंगवार को चम्ब में बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया। जिसमें मुगला व करियां के ढाबों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
Translate »
error: Content is protected !!