अज्ञात युवकों ने की फायरिंग : रामगढ़ झुंगियां में पूर्व सैनिक के घर पर चलाई चार राउंड गोलियां

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  गढ़शंकर तहसील के गांव रामगढ़ झुगियां में सुबह-सुबह एक घर के गेट पर अज्ञात युवकों द्वारा 4 राउंड फायरिंग की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए गांव रामगढ़ झुगियां के पूर्व सैनिक दलजीत सिंह के बेटे सतनाम सिंह ने बताया कि वह रात को घर के अंदर सो रहा था कि अचानक उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी और जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसके घर के गेट पर 4 युवकों ने 4 राउंड फायर किए। उसने बताया कि उसे शक है कि कुछ दिन पहले 3 संदिग्ध युवक उसके घर में आए थे और उसके विदेश में रह रहे बच्चों के बारे में पूछताछ की थी और यह घटना उन्हीं की तरफ से की गई लगती है।

इस घटना के बाद जहां लोगों में भय पैदा हो गया है, वहीं लोग क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंतित हैं। इस संबंध में गढ़शंकर थाने के एसएचओ गगनदीप सेखों ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी : मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगा – कोमल मित्तल

होशियारपुर : 29 जून- जिला चुनाव अफसर -कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि माननीय भारत चुनाव आयोग द्वारा पात्रता दिनांक 01-01-2024 के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य दिनांक 17...
article-image
पंजाब

एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का छात्रा वंशिका रानी ने पाया मेरिट सूची में स्थान  : दसवीं कक्षा के परिणाम

गढ़शंकर,16 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये दसवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा और स्कूल की छात्रा वंशिका...
article-image
पंजाब

जल व पर्यावरण सरंक्षण के लिए आपसी तालमेल व एकजुटता से कार्य करें सभी विभाग: संदीप हंस

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के 75 गांवों में होगा 75 अमृत सरोवरों का निर्माण सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अधिकारी अपने कार्यालयों से करें पहल होशियारपुर : डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!