अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर: मुख्य मार्ग गढ़शंकर-बंगा पर कस्बा के बाहरवार एक बाईक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में अवतार सिंह निवासी चौहड़ा ने कहाकि गत दिन देर रात्रि वह और उनका पड़ोसी दविंदर सिंह (31) पुत्र जगमोहन सिंह अपने अपने बाईक पर सवार होकर गढ़शंकर से वापिस अपने गांव जा रहे थे तो नहर को पार करते जब थोड़ा आगे गए तो दविंदर सिंह की बाईक को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां डाक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव को कारवाई के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष विदेश मंत्री एस.  जयशंकर हैं। गौरतलब है...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में नया सत्र शुरू – सीमित सीटों पर प्रवेश जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई है और...
article-image
पंजाब

राहत नहीं, अपमान… राहत पैकेज को लेकर AAP सरकार का PM मोदी पर निशाना, 1,600 करोड़ की मदद को बताया ‘क्रूर मजाक’

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान अमन अरोड़ा ने भयानक बाढ़ के कारण 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का सामना कर रहे सूबे के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!