अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे तीन सौतेले भाईयों की मौत, दोस्त गंभीर घायल  

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव बोड़ा के निकट एक मोटरसाइकिल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर स्वार चार व्यक्तियों में से तीन सौतेले भाईयों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भर्ती करवाया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे लुधियाना के एक  अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया।
मृतक लखविंदर के पिता राजेश कुमार ने बताया कि रिंकू (30) पुत्र श्री पाल, धर्मेंद्र (28) पुत्र श्रीपाल व लखविंदर (15) पुत्र राजेश कुमार व उनका एक दोस्त अंशु (16) चारों निवासी मल्होत्रा कालोनी , लुधियाना कारीब बिना नंबरी बाईक पर स्वार होकर नया वर्ष के चलते घर से हिमाचल प्रदेश स्थित धार्मिक स्थल माता नैना देवी के मंदिर में माथा टेकने लिए निकले थे।  जब वह गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव बोड़ा के पास सुबह करीब साढ़े तीन वजे पहुंचे तो  किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाईक को आपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते इनमें से रिंकू, धर्मेंद्र व लखविंदर की तो दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस थाना गढ़शंकर में सुचना मिलते ही  थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुँच कर घायल अंशु  को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गए।  वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया । गढ़शंकर पुलिस ने तीनों युवकों के शव व दुर्घटनाग्रस्त बाईक को कब्जे में ले लिया और तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिए।
राजेश कुमार ने बताया कि रिंकू व धर्मेंद्र के पिता की मौत के बाद उनकी माता ने मेरे से शादी की थी और तीसरा मृतक लखविंदर मेरा सगा बेटा है जबकि दोनों मृतक रिंकू व धर्मेंद्र मेरे सतौले बेटे हैं। रिंकू की तो सगाई की बात अभी चल रही थी और धर्मेंद्र व राजेश अविवाहित थे। राजेश कुमार ने बिखलते हुए कहा कि तीनों की एक साथ दुर्घटना में मौत होने के कारण हमारा तो घर ही उजड़ गया। मृतक युवकों की माता की आखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और वह कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं थी।
एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि गढ़शंकर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और पुलिस अज्ञात वाहन व चालक को जल्द ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की की जाएगी। पोस्टमार्टम करवा कर तीनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

टिप्पर की चपेट में आने की आशंका : दुर्घटनास्थल पर बजरी विखरी पड़ी थी तो जिससे आशंका जताई जा रही है के बजरी ले जा रहे टिप्पर की चपेट में ही मोटरसाइकिल आया होगा। जिससे तीन सौतेले भाइयों की जान चली गई। हालांकि यह जाँच के बाद ही पता चलेगा के टिप्पर जा किसी और वाहन की चपेट में मोटरसाइकिल आया। पुलिस अभी सीसीटीवी खंगाल रही है।
फोटो : मृतकों की माता विरलाप करते हुए व दुर्घटनाग्रस्त बाईक, तीनो युवकों के अस्पताल में पड़े शव।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हारे, लोगों को पार्टी बदलना नहीं आया रास

एएम नाथ जोगिंदर नगर  : नगर परिषद जोगिंदर नगर के चुनावों में मैजूदा अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष चुनाव हार गए।  पूर्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे ममता कपूर व अजय धरवाल का पार्टी बदलना...
article-image
पंजाब

गैर-विभागीय ड्यूटी पर भड़की आंगनवाड़ी यूनियन : राशन कार्ड वेरिफिकेशन का बहिष्कार …आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों पर लगातार बढ़ाए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों का कड़ा विरोध करते हुए ब्लू और स्मार्ट राशन कार्डों की वेरिफिकेशन के लिए लगाई गई...
article-image
पंजाब

तीसरी सरकार आ गई पर इंसाफ नहीं मिला !!

फरीदकोट : 31 जुलाई : गोलीकांड की जांच संबंधी मामले में पीडि़त परिवारों तथा मोर्चे द्वारा आज जनतक इक्टठ किया जा रहा है। इस दौरान, फैसला लिया जा सकता है कि पीडि़त परिवारों द्वारा...
article-image
पंजाब

40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री...
Translate »
error: Content is protected !!