अटेंडेंस कम हुई तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, 12वीं में नहीं बदला जा सकेंगे सबजेक्ट : सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

by
CBSE  ने 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। स्टूडेंट्स को ये गाइडलाइन बहुत अच्छे से समझ लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें अटेंडेंस, स्टूडेंट्स की डिटेल और सबजेक्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं।  कल ही (18 अगस्त) सीबीएसई ने LOC फॉर्म भी जारी किया था। आइए जानते हैं इस गाइडलाइन में क्या जरूरी बातें कही गई हैं।
 12वीं में नहीं बदला जा सकेंगे सबजेक्ट :  
CBSE ने गाइडलाइन में कहा है कि 12वीं में छात्रों का सबजेक्ट चेंज नहीं किया जाएगा, यानी जो भी सब्जेक्ट वो 11वीं में पढ़ेंगे, उन्हे वही विषय 12वीं में भी पढ़ने होंगे। गाइडलाइन में सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वो स्टूडेंट्स की फोटों और डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें। सीबीएसई के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होनी हैं। स्कूलों को इस बात की सूचना पहले ही दे दी गई है। पहले उन विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें छात्रों की संख्या कम रहेगी। मेन सूबजेक्ट्स के एग्जाम 20 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक होंगे।
10वीं और 12वीं में नहीं मिलेगा एडिशनल सबजेक्ट : 
इसके अलावा यह भी कहा गया है कि अगर कोई स्टूडेंट एडिशनल और एक्स्ट्रा विषय लेना चाहता है तो उसे 9वीं या 11वीं कक्षा में रजिशट्रेशन के समय लेना होगा। कक्षा 12 और 11 में छात्र को एडिशनल सबजेक्ट नहीं दिया जाएगा।
75 फीसदी उपस्थिति जरूरी : 
बोर्ड की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, अब 1 जनवरी 2024 तक स्कूल में छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। बोर्ड से कहा है कि क्षेत्रीय कार्यालय के पास छात्रों की सूची आने के बाद इसका निर्णय लिया जाएगा कि कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं। हालांकि, अंतिम निर्णय बोर्ड का होगा, बोर्ड की अनुमति के बाद ही ऐसे स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो पायेंगे।
इसके अलावा, बीते 18 अगस्त को बोर्ड ने ‘List Of Candidates’ फॉर्म भी जारी किया था। स्कूलों से इसके जरिए सभी स्टूडेंट्स का डेटा मांगा गया था। बोर्ड ने स्कूलों, छात्रों और छात्रों के अभिभावकों को भी यह निर्देश दिया था कि LOC वे यह सुनिश्चित करें कि फॉर्म में जो भी जानकारी भरी जा रही है, वह बिल्कुल सही और सत्य है। एसओसी फॉर्म भरने के लिए स्कूलों को 18 सितंबर, 2023 तक का समय दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 28 फरवरी को करेंगे मोती महल का घेराव

गढ़शंकर – पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए बनी संघर्ष कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर में हुई। इस मीटिंग में सतपाल व बलवीर बड़ेसरो ने पत्रकारों को बताया कि पेंशन बहाली को लेकर गठित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के बाद बहाली का काम तेज : हिमाचल प्रदेश में 152 सड़कें अभी भी बंद

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी मानसूनी बारिश के बाद बुधवार को जरूरी सेवाओं की बहाली के काम में तेजी आई। अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे सफाई अभियानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनावों को प्रभावित करना चाहते मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला बोले, झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत से सरकार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!