अति शर्मनाक घटना : नाबालिग से 8 महीनों तक 80 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

by

आंध्र प्रदेश  :  आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लडक़ी के साथ 80 अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा यह कार्य 8 महीने तक जारी रहा। दरअसर पीडि़ता को देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुंटूर की एक 13 वर्षीय लडक़ी को छुड़ाया है, जिससे 80 व्यक्तियों ने 8 महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया था।
उसको तेलंगााना तथा आंध्र प्रदेश के वैश्यालयों में देह व्यापार हेतु विवश किया गया था। पुलिस ने सभी 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त को स्वर्णा कुमारी द्वारा जबरन देह व्यापार की तरफ धकेला गया था। मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर वेस्ट जोन पुलिस ने बी.टैक. के विद्यार्थी समेत 10 अन्य गिरफ्तारियां की थी। अतिरिक्त पुलिस सुपरिंटेंडेंट के.सुपराजा ने बताया कि पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर ली है तथा उन्हें गिरफ्तार करना शुरु कर दिया है। इनमें से कुछ किंगपिन हैं, 35 दलाल हैं तथा बाकी ग्राहक हैं।
पुलिस इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जो फरार हैं। एएसपी सुपराजा ने कहा कि इस मामले का एक अन्य आरोपी लंडन में है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन आटो तथा बाइक बरामद किए हैं। इन आरोपियों को विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा व नेलोर से काबू किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
पंजाब

डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की अगुआई में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर। डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर व रविदास सभाओं ने अमृतसर में बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बुत को नुक्सान करने को लेकर रोष प्रकट करते हुए बंगा चौंक में प्रदर्शन...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक...
Translate »
error: Content is protected !!