अदालत के फैसलों को लागू न करने से हाईकोर्ट नाराज : अधिकारियों को लगाई फटकार

by

रोहित भदसाली।  शिमला ;   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतिम रूप ले चुके अदालती फैसलों को लागू न करने पर सरकार के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अनेकों मामलों में न्यायालय द्वारा पारित आदेश अंतिम रूप ले चुके हैं।

सरकार द्वारा इन्हें लागू कर अंजाम तक नहीं ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार के ऐसे अधिकारियों/ कर्मचारियों की ढिलाई और अक्षमता के कारण वादाकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे अधिकारियों की अक्षमता के परिणामस्वरूप अदालत में काम का बोझ बढ़ रहा है। विशेष रूप से राज्य सरकार के खिलाफ दायर की जाने वाली अनुपालना याचिकाओं में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो है।

इससे न केवल सरकार के समय और ऊर्जा की हानी हो रही है बल्कि सरकारी खजाने की भी हानि हो रही है। ऐसी स्थिति में, जब आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा बार-बार समय देने के बावजूद, आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो न्यायालय के पास पारित आदेश के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कठोर उपायों का सहारा लेने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सत्येन वैध की खंडपीठ ने प्रार्थी शेर सिंह की अनुपालना याचिका की सुनवाई के पश्चात उपरोक्त टिप्पणी की। कोर्ट ने स्वास्थ्य व वित्त विभाग के सचिवों को 2 सप्ताह के भीतर प्रार्थी के पक्ष में दिए अदालती आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ऐसा न होने की सूरत में कोर्ट ने वित्त (रेगुलेशन) सचिव को अगली सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड सहित कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश भी जारी किए। मामले पर सुनवाई 1 अक्तूबर को होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-42 के पार्क में अत्याधुनिक ओपन जिम का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली आधुनिक फिटनेस सुविधा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 22 जून। सेक्टर-42 स्थित मकान नंबर 1150 के सामने पार्क में सोमवार को अत्याधुनिक ओपन जिम का उद्घाटन एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी द्वारा महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः

मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना

सबसे युवा जिला अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं सुरजीत भरमौरी एएम नाथ। चम्बा कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राहुल गांधी के करीबी एवं युवा नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में की विकास कार्यों की समीक्षा

एएम नाथ। चंबा : कार्यों में उच्च गुणवत्ता व उसे न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने सहित दिए अनेक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं के जन...
Translate »
error: Content is protected !!