अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया, कोविड नियम न मानने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

by
उपायुक्त राघव शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी किए थे निरीक्षण करने के निर्देश
ऊना  – जिला ऊना में कोविड नियम न मानने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ऊना सख्ती के साथ कार्रवाई करने में जुट गया है। जिला में बढ़ते मामलों के बीच आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कई स्थानों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, बीडीओ ऊना तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सहित विभिन्न अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया तथा लोगों से मास्क लगाने तथा उचित दूरी के नियम का पालन करने की अपील की।
राघव शर्मा ने कहा कि न्यू आईएसबीटी ऊना में भी आरएम एचआरटीसी ने दुकानदारों को मास्क लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नियमों का उल्लंघन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिला की स्थिति पर जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है तथा उल्लघंनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने कहा कि प्रशासन जिलावासियों को निरंतर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है तथा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान छेड़ा गया है।
जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से मास्क पहनने व उचित दूरी के नियम का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जिला ऊना में लंगर, भंडारे व सामूहिक भोज के लिए संबंधित एसडीएम की अनुमति लेना आवश्यक है तथा अनुमति मिलने के उपरांत ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। ऐसे आयोजनों में भोजन परोसने वालों, कैटरिेंग का कार्य करने वालों व सेवादारों की आयोजन से 96 घंटे पूर्व प्राप्त की गई कोविड नेगेटिव रिपोर्ट का अनिवार्य किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडो–यूएस ट्रेड डील पर युवा कांग्रेस के सवाल, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान

एएम नाथ । शिमला :  केंद्र सरकार द्वारा की गई इंडो–यूएस ट्रेड डील को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता  दौरान कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार : कारण लोगों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलना बताया, पोलिंग पार्टी को खाली ईवीएम लेकर लौटना पड़ा

एएम नाथ। चंबा। मतदान के दौरान जिला चंबा के चार विधानसभा क्षेत्रों चंबा सदर, डलहौजी, भरमौर व तीसा के तहत आने वाले सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे दिल्ली रवाना : शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री इसके संकेत ने दिए हैं। विधानसभा सत्र 4 जनवरी से धर्मशाला में शुरू हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धः डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

एएम नाथ।  कांगड़ा  :  जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं और वह समाज हर क्षेत्र में सम्पन्नता तथा नई बुलंदियों को हासिल करता है। यह बात स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय...
Translate »
error: Content is protected !!