अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को छूट देने के लिए सैंकड़ों करोड़ के घोटाले में ‘आप’ शामिल

by

लुधियाना ।  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना शहर के आसपास के गांवों में जमीन के अधिग्रहण में छूट देने के लिए जमीन के मालिकों को पिछली तारीख में जमीन उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) हासिल करने की अनुमति देकर सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे समय में जब सरकार बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान नहीं कर पा रही है, उसने लुधियाना से सटे गांवों में 24,311 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है, जबकि जमीन अधिग्रहण नोटिस जारी होने के बाद भी वे अपनी जमीन नही बेच पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह घोटाला मोहाली सहित अन्य शहरों में भी चल रहा है, जहां आप सरकार ने पहले अधिग्रहीत 6000 एकड़ जमीन को विकसित करने में असमर्थता के बावजूद अधिग्रहण नोटिस जारी किए हैं।
सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहले कभी ऐसा नही हुआ है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की लूट को किसी कीमत पर सफल नही होने देंगे। अकाली दल किसानों की सहमति के बिना किसी भी जमीन का अधिग्रहण नही होने देगा। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी 31 मई को ग्लाडा के मुख्य प्रशासक के कार्यालय के बाहर एक विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। सुखबीर बादल ने अधिकारियों को इस घोटाले में सहयोगी न बनने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने इस संबंध में अवैध आदेशों का पालन करते हैं, तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पद की सारी शक्तियों को सरेंडर कर दिया है और अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन की जोड़ी को पंजाब की सत्ता चलाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने हाल ही में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब लार्ज इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में बाहरी लोगों और केजरीवाल की टीम के सदस्यों की नियुक्तियों का भी हवाला दिया।
हाल ही में पाकिस्तान ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए उन्होंने सशस्त्र बलों को बधाई दी। सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य ड्रोन हमलों का खमियाजा भुगत रहा था, परंतु सशस्त्र बलों की मजबूत रक्षा के कारण ही पंजाब विनाश से बचा है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लुधियाना पश्चिम से शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मण डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया सहित कई नेता मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीनों काले कानून रद्द होने तक अंदोलन जारी रहेगा पुलिस मामले दर्ज करती रहे कोई चिंता नहीं : हरपुरा

गढ़शंकर।  किसान ट्रैकटर प्रेड के चलते दिल्ली पुलिस दुारा किए गए दर्ज मामलों में आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय स्त्तर के नेता हरपाल सिंह हरपुरा सहित कुछ नेताओं के नाम भी शामिल होने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

300 किमी दूर महिला सहायक इंजीनियर का हाईकोर्ट ने तबादला किया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक महिला सहायक अभियंता का तबादला 10 किलोमीटर दूर होने पर वह हाईकोर्ट पहुंच गई। उसे उम्मीद थी कि कोर्ट में उसकी याचिका स्वीकार...
article-image
पंजाब

महिलाएं अपना पहचान पत्र लेकर सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का उठाएं लाभ: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर I   पंजाब सरकार की ओर से एस.सी बसों को छोडक़र सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकार बन फंसती चली गईं सैकड़ों युवतियां – सिक्‍योरिटी गार्ड ने बिछाया सम्‍मोहन का ऐसा जाल : एक गलती ने पहुंचा दिया जेल

नई दिल्ली । युवतियां सुरक्षा गार्ड की बातचीत के ‘सम्मोहन’ में आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहा है। इस तरह यह शख्स...
Translate »
error: Content is protected !!