अध्यापक के शराब पीकर कक्षा में पहुंचा : शराब पीने की बात की कबूल की – विभाग ने दिए निलंबन के आदेश

by

एएम नाथ। मंडी : सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के नशे की हालत में कक्षा में पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है।  विभाग ने शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा कार्यकारी उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि 24 अप्रैल को शिक्षक के कक्षा में नशे की हालत में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था।

इस दौरान वीडियो में ही अध्यापक खिम सिंह ने स्वयं शराब पीने की बात भी कबूल की है। वहीं, उसके गलत व्यवहार को देखते हुए उपनिदेशक ने नियमों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए अध्यापक को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने इस अध्यापक का नशे में धुत होकर कक्षा में पहुंचने का वीडियो बनाया था। ग्रामीणों ने अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उधर, प्राथमिक शिक्षा कार्यकारी उपनिदेशक विजय गुप्ता ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने सर्दियों और सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना जिले में सर्दियों और सूखे से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यापक...
Translate »
error: Content is protected !!