अनाथ बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दान करें : मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत उपायुक्त चंबा के नाम पर सुख आश्रय कोष का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक चंबा में खोला गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया  कि कोई भी दानी व्यक्ति जोकि अनाथ बच्चों की सहायता के लिए इच्छुक है वह भारतीय स्टेट बैंक चंबा के बचत खाता संख्या 42604675353, IFSC- SBIN0000626 में अथवा खाता संख्या के कयूआर कोड के माध्यम से दान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस खाते में इकट्ठी हुई धनराशि का उपयोग अनाथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जायेगा। उन्होंने सभी जिलों वासियों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के  बचत खाते में अधिक से अधिक दान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ताल में भेड़ों की नीलामी 15 को

हमीरपुर 01 फरवरी। भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 14 भेड़ों की नीलामी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रक्षेत्र के परिसर में होगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!