अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

by

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार

एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में परिश्रम और अनुशासन की आदत डालनी चाहिए, जिससे इसका लाभ जीवन भर मिलता है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इसी क्षेत्र में एचआरटीसी की नई बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने एसआरएम पब्लिक स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल बैग देने की घोषणा की और कहा कि अप्रैल माह से पूरे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चों को पानी की बोतलें भी उनकी और से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इससे पहले स्कूल के एम.डी. ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी और से 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।
इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विभाग, विश्राम गृह लपियाणा का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया।
————————
देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया व उपस्थित लोगों ने समारोह के दौरान, हिमाचल प्रदेश के महान सपूत एवं देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने उनके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को स्मरण किया। मेजर सोमनाथ शर्मा ने वर्ष 1947 के भारत–पाक युद्ध के दौरान श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए दुश्मन के आक्रमण का वीरतापूर्वक सामना किया और मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इस अवसर पर एसडीएम कांगडा इशांत जस्वाल, डीएफओ धर्मशाला, तहसीलदार हारचक्कियाँ, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, स्कूल के विधार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले सात डिग्री कॉलेज होंगे बंद : 5 किलोमीटर के दायरे में मर्ज होंगे विद्यार्थियों की कम संख्या वाले उच्च और सीसे स्कूल

एएम नाथ। शिमला :  पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर 15 जून तक खाली करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के...
हिमाचल प्रदेश

लाईब्रेरी बुक हब आधुनिकीकरण का लोकार्पण- 16 दिसम्बर को न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल होंगे मुख्यातिथि

सोलन : पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का 16 दिसम्बर, 2023 को विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश...
Translate »
error: Content is protected !!