अपनी ही पार्टी के काम से नाखुश हुए हिमाचल के मंत्री चंद्र कुमार – हिमाचल का संगठन भी पैरालाइज : दिल्ली में कांग्रेस ने मजबूती से नहीं लड़ा चुनाव

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर करारी शिकस्त मिली। लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और शून्य सीटों के आंकड़े को आगे नहीं बढ़ा सकी है।
दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस के ही आला नेता अपनी पार्टी के इस तरह की कार्यप्रणाली से परेशान नजर आ रहे हैं. चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव तत्परता से नहीं लड़ा. उन्होंने कहा कि जब चुनाव की घोषणा हो गई, उसके बाद प्रत्याशियों को तैयार किए जाने लगा. चंद्र कुमार ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय है. इस बारे में गंभीरता से विचार करना जरूरी है।
हिमाचल का संगठन भी पैरालाइज- कृषि मंत्री
हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल में भी इस संगठन को कुछ वक़्त पहले भंग कर दिया गया था. अब तक नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कोई भी दिशा निर्देश आलाकमान से नहीं मिले हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी संगठन की मजबूती जरूरी है. संगठन से ही सरकार चलती है. दोनों के बीच समन्वय होना जरूरी है।
चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का संगठन पैरालाइज हो गया है. यह चिंता का विषय है. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. वे कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं और हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर सरकारी संस्थाओं ने सम्मानित किए उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी : जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मंच प्रदान करने के प्रयास सराहे

बिलासपुर 2 दिसंबर : जिला की गैर सरकारी संस्थाओं ने आज बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल तथा सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

पेखुबेला पार्ट 02 की कोशिश में सरकार, सहयोग ने करने पर अधिकारी को सबक सिखाते ठेकेदार बिना नैतिकता और राजनीतिक सुचिता के काम कर प्रदेश के हितों को दांव पर रख रहे हैं मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!