अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर किसी को लाभ पहुंचाना भी दंडनीय अपराध: डी.एस.पी मनीश कुमार

by

सार्वजनिक स्थानों पर विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की टीम ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरुक
होशियारपुर, 04 नवंबर:
विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज शहर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर जाकर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरुक किया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस जागरुकता अभियान का नेतृत्व डी.एस.पी मनीश कुमार ने किया। इस दौरान ब्यूरो की टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को एकत्र कर विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में बताया।
डी.एस.पी मनीश कुमार ने इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो यह दंडनीय अपराध है। इसके अलावा कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी फंडों में कोई घोटाला करके या चालाकी से भ्रष्टाचार करते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों, अपने रिश्तेदारों के नाम पर कोई बेनामी जायदाद की खरीद करता है तो कोई भी व्यक्ति इस संबंधी सूचना विजिलेंस विभाग को दे सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से जारी किया गया एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 व वैबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर कर सकता है। उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में विजिलेंस ब्यूरो को सहयोग देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा जहानखेलां से नारू नंगल तक सड़क को मज़बूत और चौड़ा करने के कार्य की शुरूआत

4.45 करोड़ रुपए की लागत से कुछ महीनों में 8.39 किलोमीटर लम्बी सड़क को मज़बूत और 14 फुट चौड़ा किया जाएगा होशियारपुर- करीब 30 गाँवों के वासियों को और सुविधाजनक यातायात प्रदान करने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
article-image
पंजाब

ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा : एडीजीपी (सेंट्रल कमांडेंट) बता फर्जीवाड़े को अंजाम देता था

लुधियाना : ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने धर दबोचा है। मास्टरमाइंड पंजाब की संगरूर जेल से फर्जीवाड़ा चला रहा था। आरोपी खुद को अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क...
article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
Translate »
error: Content is protected !!