अपराजिता…मैं चम्बा की” अभियान : महिला प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

by
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जागरूकता के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी- अपूर्व देवगन
एएम नाथ। चंबा, 8 जनवरी :
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज विकासखंड चंबा के समिति हाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मासिक धर्म के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियां को दूर करने की आवश्यकता है इसी उद्देश्य से अपराजिता….. मैं चंबा अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए है इसलिए महिला और किशोरियों के लिए मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और खुलकर बात करने के लिए जागरूक में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के प्रति जागरूकता और उसके प्रचार प्रसार के लिए ग्राम सभा में भी एजेंडा रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला के कई हिस्सों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में तैयार और जागरूक नहीं किया जाता हैं इसलिए उन्हें घर , स्कूलों में कई कठिनाईयों व चुनौतियों
का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर महिला और किशोरियों को इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियां और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार ने महिलाओं से संबंधित विभाग्य योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. एकता ने मासिक धर्म की प्रक्रिया और रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इससे पहले जागोरी संस्था से उमा देवी ने मासिक धर्म के प्रति आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक शाखा चंबा के उप प्रबंधक अनिल, खंड विकास कार्यालय से मनजीत कौर, बाल संरक्षण इकाई से माला शर्मा और कपिल शर्मा ने भी महिलाओं के अधिकारों और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ और जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों की महिला प्रतिनिधि मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी और प्रदेश भर के लोगों से भेजी राहत सामग्री सरकार ने हथियानी चाही : जयराम ठाकुर

मुकदमा करके हमें दबा नहीं सकते, अपनी नाकामियां स्वीकारे सरकार सभी सांसदों के साथ मिलकर हम केंद्रीय मंत्रियों से मिले और मदद मांगी बीजेपी सरकार के बनाए संस्थान और भवन कांग्रेस की आंखों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल...
Translate »
error: Content is protected !!