अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

by
एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना भरमौर के खंड समन्वयक विनोद ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता और मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न कुरीतियों का समाज से उन्मूलन करने के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि माहवारी महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है इसके बारे में जानना हर बढ़ती उम्र की लड़की के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किशोरियां और  महिलाएं महावारी के दौरान व्यक्तिगत रूप से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।  इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी महिलाओं को अवगत करवाया ।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रशमी ने मासिक धर्म से संबंधित जानकारी सांझा की। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के साफ-सफाई व स्वच्छता संबन्धी जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान  छात्राओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम के दौरान 6 लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई की रस्म और अन्नप्राशन किया गया।
इस दौरान पंचायत उप प्रधान चूरू राम, वृत्त परिवेक्षिका नीलम कुमारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा वर्कर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूणूकोठी की स्कूली छात्राएं सहित जगत पंचायत की धात्री और गर्भवती महिलाएं मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स चारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए होगा परिधीय सड़क का निर्माण – पंकज राय

बिलासपुर 29 जनवरी:- निर्माणाधीन एम्स बिलासपुर की चारदीवारी के निर्माण से राजपुरा तथा नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गई शिकायत के बारे में उपायुक्त पंकज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना में ऊना कालेज चयनित, नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुआ एक करोड़ : सत्ती

ऊना, 10 सितंबर – हिमाचल प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना के तहत राज्य के 9 कालेज का चयन किया है, जिसमें सरकारी कालेज ऊना भी शामिल है। योजना के अन्तर्गत शिक्षण सुविधाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट मिला : 34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर : 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में 7 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. ओमती थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी संदीप शर्मा 28 फरवरी से...
Translate »
error: Content is protected !!