अफीम और कैश बरामद, बिश्नोई गैंग से जुड़े फिरौती मामले में पुलिस की रेड

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सक्रिय होने लगे हैं। प्रदेश के ऊना जिला में फिरौती रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए ऊना पुलिस की एसआईटी पंजाब की जेल में बंद ऊना के गैंगस्टर राजीव कौशल को ऊना लेकर आई है।
गैंगस्टर राजीव कौशल बिश्नोई गैंग का सरगना बताया जाता है। ऊना पुलिस की एसआईटी ने बुधवार सुबह गैंगस्टर राजीव कौशल की निशानदेही पर ऊना के घालूवाल और बाथड़ी में दो जगहों पर रेड की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस की एसआईटी ने गैंगस्टर राजीव कौशल को ऊना लाने के बाद बुधवार सुबह घालूवाल में ढिल्लू के घर में छापेमारी कर दो लाख कैश और साढ़े तीन ग्राम से अधिक अफीम बरामद की है। इसके अलावा पुलिस की एसआईटी ने बाथड़ी में भी गैंगस्टर के संपर्क में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि अभी ऊना पुलिस की एसआईटी की कार्रवाई जारी है। शाम तक फिरौती मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ऊना के कारोबारी से फिरौती मांगने के मामले की जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा गया है। फिरौती मामले की जांच के लिए एएसपी ऊना संजीव भाटिया के नेतृत्व में सात लोगों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।
गौरतलब है कि ऊना में गत दिनों पंजाब पुलिस ने जिस शूटर को गिरफ्तार किया है, उसने पूछताछ ने स्वयं यह बात कबूल की है कि वह ऊना में एक कारोबारी की हत्या करने के लिए आया था और उसके घर की रैकी भी की थी। पिस्तौल भी ऊना में कहीं दबाकर आया था, लेकिन इससे पहले शूटर अपने मंसूबे में कामयाब होता, पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
शूटर मनजोत सिंह पंजाब गढ़शंकर के गांव मोरांवाली का रहने वाला है, जो गैंगस्टर रवि बलाचौरिया का शूटर है। मनी ने खुलासा किया कि जेल से बलाचौरिया जसकरण को आर्डर देता है। जसकरण ने मनी को आर्डर दिया था कि ऊना में एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगी, तो वह उनकी गैंग को हल्के में ले रहा है, इसलिए उसकी हत्या करनी है। इसके बाद वह और जसकरण दो बार ऊना गए। कारोबारी के दफ्तर और घर की रेकी की।
ऊना पुलिस की एसआईटी मनजोत सिंह को मामले की जांच के लिए ऊना लेकर आई थी। इसके बाद अब ऊना पुलिस की एसआईटी पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर राजीव कौशल को मामले की जांच के लिए ऊना लेकर आई है। गौर हो कि हिमाचल सीमावर्ती क्षेत्रों में गैंगस्टर लोकल गैंगस्टर से मिलकर फिरौती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिरौती रैकेट का मामला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत सरकार के समक्ष भी उठाया है। पंजाब की जेलों सजा काट रहे गैंगस्टर जेल से बैठकर हिमाचल प्रदेश में फिरोती गैंग का रैकेट चला रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइक की ट्रक के साथ टक्कर : एक युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ । जवाली : पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ज्वाली-कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 नवंबर को होगी वोटिंग, 18,19,20 अक्तूबर को दाखिल होंगे नामांकन : पंचायतों में उपचुनावों के लिए 18 तक मतदान केंद्रो की सूची होगी जारी: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 9 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं की रिक्त सीटों के लिए 18, 19 और 20 अक्तूबर को प्रातः 11 से सायं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मॉनसून की तबाही: 47 दिनों में 183 मौतें, 972 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मॉनसून भारी तबाही लेकर आया है। राज्य में लगातार बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और सड़क हादसों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स...
Translate »
error: Content is protected !!