अब एक शूटर ने हिमाचल के डिप्टी सीएम और एमएलए को जान से मारने की दे डाली धमकी : शूटर ने लिखा सोशल मीडिया….इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर चलेगी

by

ऊना :  हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कुख्यात गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ”लोग फिर से तलवार मांग रहे हैं।” जिस पर एक अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया, ”इस बार इसका इस्तेमाल केवल एक राजनेता पर किया जाएगा।” यह पूछे जाने पर कि ”किस अपराध के लिए?” तो व्यक्ति ने कहा, ”केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया ही जानेंगे।”

अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और बृहस्पतिवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री हरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं वहीं कालिया गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। धमकी के संबंध में दोनों की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वालों का गैंगस्टर राणा से कहीं कोई संबंध तो नहीं है।

ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा, ” जांच जारी है और साइबर टीम अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का...
article-image
पंजाब

गुंडागर्दी…. फिरौती न देने पर पुराने कार शोरूम को आग के किया हवाले : गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

अमृतसर :  मजीठा क्षेत्र से गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। यहां एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर एक युवक के पुरानी कारों के शोरूम को आग के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
article-image
पंजाब

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की स्मृति में विचार गोष्ठी 

गढ़शंकर, 3 जनवरी : लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा, मिड डे मील संगठन और डैमोक्रेटिक पेंशनभोगी मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बीबी सावित्री बाई फुले की जयंती और उनकी सहकर्मी शिक्षिका...
Translate »
error: Content is protected !!