अब हाईवे पर होंगे ऑटोमैटिक चालान : CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते

by
शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब नेशनल हाईवे पर बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रहे कमर्शियल वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक CCTV सिस्टम लागू किया है, जिसके जरिए चालकों के खिलाफ ऑटोमैटिक चालान जनरेट होंगे।
इन इलाकों में लगाए गए हैं CCTV कैमरे
कालका-शिमला और कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर अब ऐसे CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते हैं। दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत मैसेज के जरिए चालान भेजा जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटर की जा रही है।
परिवहन विभाग ने दी जानकारी
परिवहन विभाग का कहना है कि यह तकनीक पहले ट्रायल के रूप में लागू की गई थी, जो पूरी तरह सफल रही। अब तक 50 से अधिक वाहनों के चालान इसी व्यवस्था के तहत काटे जा चुके हैं। विभाग ने कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा टोल गेट पर CCTV की विशेष व्यवस्था की है। रात के समय अधिकतर वाहन चालक अधूरे दस्तावेज लेकर चलते हैं, जिन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा।
इससे पहले चालान की प्रक्रिया पूरी तरह मैनुअल थी, जिसे पुलिस या विभागीय टीमें मौके पर अंजाम देती थीं। अब नई तकनीक से काम न केवल तेज़ हुआ है, बल्कि इसमें पारदर्शिता भी बढ़ी है। चालान मिलने पर वाहन चालक उसे ऑनलाइन या नजदीकी परिवहन कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। इस नई व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है कि नियमों के उल्लंघन पर रोक लगेगी और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

34 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 26 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 34 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. हरप्रेम सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर की नीलामी 18 को भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में

हमीरपुर 06 अक्तूबर। पशु पालन विभाग के एक पुराने ट्रैक्टर की नीलामी 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे गांव ताल में स्थित भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक कार्यालय परिसर में निर्धारित की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अभिषेक गर्ग

एनजीओ भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह  एएम नाथ। हमीरपुर 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की...
Translate »
error: Content is protected !!