अब हाईवे पर होंगे ऑटोमैटिक चालान : CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते

by
शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब नेशनल हाईवे पर बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रहे कमर्शियल वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक CCTV सिस्टम लागू किया है, जिसके जरिए चालकों के खिलाफ ऑटोमैटिक चालान जनरेट होंगे।
इन इलाकों में लगाए गए हैं CCTV कैमरे
कालका-शिमला और कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर अब ऐसे CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते हैं। दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत मैसेज के जरिए चालान भेजा जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटर की जा रही है।
परिवहन विभाग ने दी जानकारी
परिवहन विभाग का कहना है कि यह तकनीक पहले ट्रायल के रूप में लागू की गई थी, जो पूरी तरह सफल रही। अब तक 50 से अधिक वाहनों के चालान इसी व्यवस्था के तहत काटे जा चुके हैं। विभाग ने कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा टोल गेट पर CCTV की विशेष व्यवस्था की है। रात के समय अधिकतर वाहन चालक अधूरे दस्तावेज लेकर चलते हैं, जिन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा।
इससे पहले चालान की प्रक्रिया पूरी तरह मैनुअल थी, जिसे पुलिस या विभागीय टीमें मौके पर अंजाम देती थीं। अब नई तकनीक से काम न केवल तेज़ हुआ है, बल्कि इसमें पारदर्शिता भी बढ़ी है। चालान मिलने पर वाहन चालक उसे ऑनलाइन या नजदीकी परिवहन कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। इस नई व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है कि नियमों के उल्लंघन पर रोक लगेगी और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रदेश में सफलतापूर्वक किया जाएगा क्रियान्वयन: एम. सुधा देवी

 शिमला :  सचिव, स्वास्थ्य एम. सुधा देवी ने शुक्रवार को शिमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 3 मार्च, 2024 को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने हमीरपुर में की योजनाओं की समीक्षा :

हमीरपुर 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की इकलौती ट्रेन : जिसमें हर पैसेंजर करता है मुफ्त यात्रा!

नंगल / भाखड़ा : भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है जो मुफ़्त में यात्रा कराती है । यह बात बिलकुल सच है। यह पंजाब के नंगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!