अबोहर मर्डर केस : एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- फर्जी मुठभेड़ दिखाकर

by

अबोहर । अबोहर में एक दिन पहले सोमवार को मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की गई थी। कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन्हें पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए साथ लेकर गई थी।

इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आरोपी मारे गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी है। घायल सीनियर पुलिस कांस्टेबल मनिंदर सिंह के बाजू में गोली लगी जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मारे गए आरोपियों में राम रतन निवासी पटियाला और जसबीर सिंह निवासी मरदनपुर है।

इससे पहले पुलिस ने संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल इन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पंजाब पुलिस के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को अबोहर में जानकारी दी थी। वहीं देर शाम आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं।

फिरोजपुर के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जसप्रीत और राम रतन को काबू किया था। वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे। इनमें तीन बाइक पर सवार थे और दो स्विफ्ट कार में थे। स्विफ्ट कार में सवार जसप्रीत और राम रतन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने वारदात के समय जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों को भी उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए रास्ते में उतर कर फेंक दिया था। वहीं जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था उन्हें भी रास्ते में छुपा दिया था। हथियारों को अबोहर के किसी जंगल में छुपाया था। जब पुलिस उक्त दोनों आरोपियों को हथियारों रिकवरी के लिए मंगलवार शाम साथ लेकर गई तभी वहां आरोपियों के साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसी बीच दोनों आरोपी मौके से भागने लगे तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जसप्रीत और राम रतन को गोली लगी और दोनों की ही मौत हो गई। अभी इस मामले में तीन आरोपी हैं, जो फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

जगत वर्मा का दर्द छलका
इससे पहले शोक जताने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग से फरियाद करते हुए संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा ने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछो कि यह हिंदुस्तान कैसा है, जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार देने वालों को बदमाश गोलियां मार कर चले जाते हैं। जेलों में बदमाशों की खातिरदारी होती है। जनता सरकार से सुरक्षा व न्याय ही तो मांगती है। मैं किसी पार्टी का नहीं हूं। सरकार को करोड़ों का टैक्स देता हूं, पांच सात सौ लोगों को रोजगार दिया है। हमारे साथ ही ऐसा क्यों हुआ है। मेरी बात सरकार तक पहुंचाओ।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत सर्वसंमिति से चुनी

गढ़शंकर : ब्लाक माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत बिनां किसी चुनाव चुनी गई।  जानकारी मुताबिक गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत जिसमें परमिंदर कौर को सरपंच, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत कौर, रजनी...
article-image
पंजाब

कुकड़ा गांव के युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख रुपये से होगा खेल मैदान का कायाकल्प : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव कुकड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
Translate »
error: Content is protected !!