अमलैहड़, कलूर, लदरौर और कड़ोहता में बताई सरकारी योजनाएं : लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार

by
हमीरपुर 05 फरवरी। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिला हमीरपुर में भी विशेष प्रचार अभियान आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत सोमवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलैहड़ और कलूर तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव लदरौर और कड़ोहता में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ और ग्राम पंचायत कलूर में गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस दौरान राजीव जस्सल की अगुवाई में इन लोक कलाकारों ने बताया कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और कई अन्य सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। इसके अलावा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए भी प्रदेश सरकार ने विशेष आपदा राहत पैकेज जारी किया है।
इन लोक कलाकारों ने बताया कि आपदा में अपने मकान पूरी तरह गंवा चुके लोगों की मुआवजा राशि को प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए भी एक-एक लाख रुपये का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार ने विशेष राजस्व अदालतें लगाकर जमीन से संबंधित हजारों मामलों का निपटारा करवाया है। इनमें जमीन के इंतकाल, तक्सीम और अन्य मामले शामिल हैं।
अमलैहड़ में आयोजित जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग तथा ग्राम पंचायत कलूर में प्रधान राजिंदर कुमार, वार्ड पंच पवन कुमार, समाज सेवी केवल कृष्ण और अन्य लोग मौजूद रहे।
इसी प्रकार भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव लदरौर और कड़ोहता में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ।  कुल्लू :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के देहूरी में बंजार विकास खण्ड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी...
हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम अफीम बरामद : आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मैहतपुर : मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा में एक मोटर साइकिल सवार रोहित कुमार से 50 ग्राम अफीम बरामद गिरफ्तार कर लिया है, जो बसदेहड़ा का रहने वाला है मैहतपुर पुलिस थाना में आरोपी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीयू छात्रा स्नेहा की मौत मामले में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा…गाड़ी में उसने मुझसे…’

दिल्ली ।  दिल्ली विश्वविद्यालय की त्रिपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ की आत्महत्या का मामला अब थोड़ा-थोड़ा सुलझता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हत्या की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद के घर से 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद : आरोपी पार्षद व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

गगरेट : गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने रेड कर अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!